खुशखबरी: BSNL यूजर्स को 99 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 11 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
bsnl rs 99 recharge plan revised offers prbt service for 22 days know about it
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। अब उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में 22 दिन तक मुफ्त में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) की सेवा मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी इस कॉलर ट्यून की सेवा के लिए 30 रुपये प्रति माह लेती है और यूजर्स से हर एक ट्यून को बदलने पर 12 रुपये वसूलती है। तो आइए जानते हैं 99 रुपये वाले प्लान में कॉलर ट्यूल के अलावा कौन-से अन्य बेनेफिट्स मिल रहे हैं...

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान

    अब यूजर्स को इस प्लान में 22 दिनों के लिए मुफ्त में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) की सेवा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स को लिमिट खत्म होने के बाद बेसिक टैरिफ रिचार्ज कराना होगा।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    इन सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है यह प्लान

    बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडिगढ़, चेन्नई, दमन और दिउ, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कर्नाटक, कोलकाता, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, यूपी पूर्व, यूपी पश्चिम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के यूजर्स इस रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी बीएसएनएल के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें