Xiaomi के दो दमदार लैपटॉप आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
एमआई नोटबुक और Horizon एडिशन आज भारत में होंगे लॉन्चयूजर्स को दोनों लैपटॉप में मिल सकता है इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर का सपोर्टबजट रेंज में हो सकती है दोनों लैपटॉप की कीमत

विस्तार
चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज (11 जून 2020) भारत में अपने दो दमदार लैपटॉप एमआई नोटबुक और एमआई नोटबुक Horizon एडिशन को लॉन्च करने वाली है। इन दोनों लैपटॉप को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे इनकी संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली है। इन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को इन दोनों अगामी लैपटॉप में एचडी स्क्रीन, पतले बेजल और पावरफुल बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।
शाओमी के दोनों लैपटॉप की संभावित कीमत
सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी दोनों लैपटॉप की कीमत बजट रेंज में रखेगी। हालांकि, दोनों अगामी लैपटॉप की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
ऐसे देखें लाइव कार्यक्रम
आपको बता दें की शाओमी के दोनों लैपटॉप का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी की वेबसाइट के साथ फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देखा सकेगा।
इसे भी पढ़ें: 5020mAh की बैटरी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi 9
एमआई नोटबुक की संभावित स्पेसिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एमआई नोटबुक लैपटॉप में 13.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इस लैपटॉप के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।
एमआई नोटबुक Horizon एडिशन के फीचर्स
शाओमी के इस लैपटॉप के फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि यूजर्स को इसमें 14 इंच का एचडी डिस्प्ले, एसएसडी स्टोरेज, डीटीएस ऑडियो सिस्टम और इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है।