Detel ने भारत में लॉन्च किया 65 इंच का स्मार्ट 4K एलईडी टीवी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Jul 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Detel launches 65-inch Android Smart 4K LED TV in India for Rs 57,999
Detel 65-inch Android Smart 4K TV - फोटो : amar ujala

    भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Detel ने बाजार में अपना पहला 4के टीवी पेश किया है। डीटेल के इस टीवी में 65 इंच की 4के रिजॉल्यूशन वाली बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड का भी सपोर्ट है। डीटेल के इस 65 इंच वाले 4के टीवी की कीमत 57,999 रुपये है और इसे पेटीएम, अमेजन और डीटेल की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    Detel 65 इंच वाले 4के टीवी की स्पेसिफिकेशन

    इस टीवी के स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 3840X2160 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें 10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी पोर्ट और दो एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी में यूट्यूब, अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉट स्टार जैसे लोकप्रिय एप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने 3,999 रुपये का सबसे सस्ता एलईडी टीवी पेश किया है जिसमें 19 इंच की डिस्प्ले है। इस टीवी में 1366×768 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और 12 वॉट का स्पीकर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें