Apple ने 7,000 करोड़ रुपये में खरीदा Intel का स्मार्टफोन मॉडेम डिवीजन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Jul 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Apple Buys Intel Smartphone Modem Division for 1 Billion Dollar
apple intel - फोटो : Tech Lapse

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल का स्मार्टफोन मॉडेम डिविजन खरीद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सौदा 1 अरब डॉलर यानी करीब 7 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है। एपल और इंटेल के बीच इस सौदे की लीक रिपोर्ट पहले से ही सामने आ रही थी लेकिन अब इस पर मुहर भी लग गई है। एपल के आने वाले वायरलेस तकनीक के लिए यह सौदा काफी मायने रखेगा।

    साथ ही बता दें कि इस सौदे के साथ क्वॉलकॉम और इंटेल का विवाद भी खत्म हो गया है। एपल ने यह सौदा Intel द्वारा इसी साल अप्रैल अपने 5जी मॉडम बिजनेस को बंद की घोषणा के बाद की है। दरअसल एपल काफी समय से कोशिश कर रही थी कि मोबाइल चिपसेट के लिए क्वॉलकॉम पर उसकी निर्भरता कम हो और कंपनी खुद इस पर काम करे। ऐसे में यह सौदा एपल के काफी मायने रखता है।

    विज्ञापन

    इस सौदे के साथ ही साल के अंत तक एपल इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारियों को नौकरी देगी और वायरलेस टेक्नोलॉजी की 17,000 पेटेंट को लेगी। कहा जा रहा है कि इंटेल और एपल के बीच यह सौदा इसी साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरा हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस सौदे के बाद चिपसेट के कारोबार में क्वॉलकॉम की पकड़ मजबूत होगी, जबकि इंटेल काफी कमजोर हो जाएगी। बता दें कि इंटेल ने साल 2011 में 1.4 बिलियन डॉलर में Infineon Technologies के स्मार्टफोन मॉडम डिवीजन को खरीदा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें