Sony ने पेश किया मोबाइल से भी छोटा AC, कपड़े में हो जाएगा फिट, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Sony launches wearable AC smaller than smartphone called Reon pocket, costs about Rs 9,000
sony reon pocket ac - फोटो : youtube/First Flight JP

    यदि आप भी भारी-भरकम और एक ही जगह रहने वाले एयर कंडीशनर (AC) से परेशान हैं तो आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Sony ने मोबाइल से भी छोटा एसी तैयार कर दिया है। सोनी के इस पोर्टेबल एसी का नाम Reon Pocket रखा है जिसे किसी कपड़े के अंदर फिट किया जा सकता है।

    इसमें ठंडी हवा देने के लिए एक पैनल है। इसके अलावा यह एसी बैटरी के जरिए काम करता है और तापमान को स्मार्टफोन के जरिए ब्लूटूथ से कंट्रोल किया जा सकता है। सोनी के इस पोर्टेबल एसी की बैटरी का बैकअप 90 मिनट्स का है और इसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लगेगा।

    विज्ञापन

    सोनी का दावा है कि इस एसी को पेल्टियर एलिमेंट से तैयार किया गया है जो तेजी से ठंडा और गर्म होता है। बता दें कि पेल्टियर एलिमेंट का इस्तेमाल कार कूलर के लिए होता है। सोनी ने इसे क्राउडफंडेड प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोनी के इस पोर्टेबल एसी की कीमत 14,080 येन यानी करीब 8,992.61 रुपये है और इसे एस, एम और एल साइज के कपड़ों के साथ फिट किया जा सकता है, हालांकि यह एसी फिलहाल पुरुषों के लिए ही है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह एसी फिलहाल केवल जापान के बाजार में उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें