Lenovo Tab V7 टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 5180mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Jul 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Tab V7 Tablet launched in India With Dual Speakers, 5,180mAh Battery: Price, Specifications
Lenovo Tab V7 Tablet - फोटो : Lenovo

    लेनेवो ने भारत में अपना एक नया टैबलेट Lenovo Tab V7 पेश किया है। इस टैबलेट में फुल एचडी डिस्प्ले के साथ सेलुलर कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें बड़ी बैटरी भी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी ने 30 घंटे के टॉक टाइम का दावा किया है।

    Lenovo Tab V7 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कम बेजल वाली 6.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इस टैबलेट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ एचडीआर और पैनोरमा जैसे मोड्स मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G नेटवर्क, फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5180 एमएएच की बैटरी है। इसमें डुअल फेसिंग डॉल्बी स्पीकर मिलेगा। इस टैब में आपको फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lenovo Tab V7 की कीमत

    लेनोवो टैब वी7 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है। इसकी बिक्री 1 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी। साथ ही जल्द ही इसकी बिक्री अमेजन, लेनोवो की साइट और विजय सेल्स से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें