प्यार करने वालों की बढ़ी मुसीबत, आ गई प्यार मापने की मशीन

टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
Fri, 13 May 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
blade runner machine can detect love on first date
लव गेजेट - फोटो : mirror.co.uk

    डेट पर जाने से पहले सोच लें। कहीं आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से झूठ तो नहीं बोल रहे क्योंकि अब अपने पहले डेट पर जाने वालों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। अब प्यार करने वालों के इमोशन को मापने की मशीन आ चुकी है। यह मशीन पता लगा सकती है कि आपका डेट आपके लिए क्या फीलिंग्स रखता है।

    इस मशीन का नाम रिडली स्कॉट की मशहूर फिल्म ब्लेड रनर के नाम पर रखा गया है। इस फिल्म में एक केस की जांच के दौरान पुलिस एक आदमी के इमोशन को मापने के लिए इस मशीन का इस्तेमाल करती है।

    विज्ञापन

    यह मशीन एक आदमी के बात करने के तरीके से उसके इमोशन को माप सकती है। ब्लेड रनर प्यार भरी बातें करते समय आंखों की पलकों के झपकने, आंखों के इधर-उधर हिलने, सांस लेने के तरीके, दिल की धड़कन और मुस्कुराने को डिटेक्ट करती है और पता लगाती है कि आपके इमोशन में कितनी सच्चाई है। इसके अलावा डेट पर गए गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के एक दूसरे से सवाल पूछने के समय भी ये मशीन जवाब देने के तरीकों को माप सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोबाइल से होगी कनेक्ट

    इमोशन मापने की मशीन
    इमोशन मापने की मशीन - फोटो : mirror.co.uk

    इस मशीन को लैनचेस्टर युनिवर्सिटी में रिसर्च कर रहे कुछ प्रोफेसरों ने डिजाइन किया है। टीम लीडर प्रोफेसर पॉल कॉल्टन के अनुसार यह मशीन काफी आधुनिक है जो इंसानों के इमोशन का पता लगा सकती है। हालांकि उनका मानना है कि इसमें अभी भी कुछ कमजोरियां हैं जिसमें सुधार किया जा रहा है।

    इस मशीन के दो हिस्से हैं जिसका एक भाग हियरिंग ऐड की तरह कान में लगाना पड़ता है एवं दूसरा हिस्सा मोबाइल या टैब पर लगाया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें