लेनोवो ने भारत में उतारा जूक ब्रांड का अपना पहला स्मार्टफोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 10 May 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Zuk Z1 launched in india at Rs 13,499
Lenovo Zuk Z1

    लेनोवो के स्वामित्व वाले जूक (Zuk) अपने नए जेड 1 फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में जूक ब्रांड के साथ यह लेनोवो का पहला स्मार्टफोन है। जूक जेड 1 (ZUK Z1) की कीमत 13,499 रुपये तय की गई है। इसकी बिक्री 19 मई को फ्लैश सेल के जरिए अमेजन पर होगी।

    Lenovo Zuk Z1
    Lenovo Zuk Z1

    इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1920 x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (सायनोजेन ओएस 12.1) पर चलता है। स्मार्टफोन के होम बटन पर 360 डिग्री फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

    लेनोवो ने भारत में उतारा जूक ब्रांड का अपना पहला स्मार्टफोन

    यह 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, एड्रीनो 330 जीपीयू और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। हालांकि डुअल सिम सपोर्ट वाला इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी स्लॉट नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें