सैमसंग गैलेक्सी जे5 और जे7 भारत में लॉन्च, कीमत क्रमश: 13,990 रुपये और 15,990 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 09 May 2016 01:49 PM IST
सार

इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 10 मई से शुरू होगी। सैमसंग ने एयरटेल उपयोगकर्ताओं के लिए 30 जीबी फ्री डेटा का ऑफर भी पेश किया है।गैलेक्सी J5 और J7 2016 एडिशन मैटल फ्रेम के साथ हैं जो काफी स्टाइलिश डिजाइन किए गए हैं।

विज्ञापन
Samsung Galaxy J5, Galaxy J7 (2016) launched in India at Rs 15,990 and Rs 13,990
Samsung Galaxy J5

    विस्तार

    सैमसंग गैलेक्सी जे5 और जे7 (2016) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इनकी कीमत क्रमश: 13,990 रुपये और 15,990 रुपये तय की गई है। इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 10 मई से शुरू होगी। सैमसंग ने एयरटेल उपयोगकर्ताओं के लिए 30 जीबी फ्री डेटा का ऑफर भी पेश किया है।

    गैलेक्सी J5 और J7 2016 एडिशन मैटल फ्रेम के साथ हैं जो काफी स्टाइलिश डिजाइन किए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 ओएस मार्शमैलो पर चलाते हैं।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे5 और गैलेक्सी जे7 अल्ट्रा सेविंग डेटा मोड 2.0 के साथ हैं जो वाई-फाई, वीडियो और म्युजिक ऐप (सावन) पर डेटा को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें भी एसबाइक मोड दिया गया है जोकि गैलेक्सी जे3 में देखा जा चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मिलेंगे ये सारे फीचर्स

    samsung galaxy j5
    samsung galaxy j5

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2016 गैलेक्सी जे7 में 5.5 इंच एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जबकि गैलेक्सी जे5 थोड़े छोटे 5.2 इंच एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ है। दोनों फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी J7, Exynos प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ के साथ है जबकि गैलेक्सी J5 एक क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ है। दोनों स्मार्टफोन 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं, मेमोरी कार्ड स्लॉट के जरिए 128 जीबी तक मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है।

    माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 लॉन्च, कीमत 10,499 रुपये

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे7 और जे5 दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो एफ/1.9 एपर्चर के साथ काम करता है। साथ ही इसमें सेल्फी के लिए पांच मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश की सुविधा दी गई है।

    सैमसंग गैलेक्सी J7 3300mAh और गैलेक्सी J5 3100mAh ली-आयन बैटरी के साथ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें