5000mAh की बैटरी के साथ Asus जेनफोन मैक्स प्रो (A1) भारत में आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Apr 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 set to launch in India today, Know price and specifications
Asus ZenFone Max Pro (M1)

    Asus आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन ZenFone Max Pro (M1) लॉन्च करने वाला है फोन की लॉन्चिंग बस थोड़ी ही देर में दोपहर 12.30 बजे से होगी। फोन की लॉन्चिंग का लाइव इवेंट फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है। बता दें कि आसूस जेनफोन मैक्स प्रो की बिक्री फ्लिपकार्ट से ही होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा।

    Asus ZenFone Max Pro (M1) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Asus Zenfone Max Pro M1
    Asus Zenfone Max Pro M1

    आसूस इंडोनेशिया के Instagram अकाउंट के मुताबिक ZenFone Max Pro (M1) में डुअल रियर कैमरा सेटअप होग जिसमें एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है जो कि इससे पहले केवल शाओमी के Redmi Note 5 Pro में ही है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा कहा जा रहा है कि ZenFone Max Pro (M1) में 6 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिस्प्ले होगी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फ्रंट कैमरे के साथ भी एलईडी लाइट होगी। फोन में सिम कार्ड के अलावा मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। साथ में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फाइव मैग्नेट स्पीकर और 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें