Samsung Galaxy C7 Pro की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती, इसमें है 16MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Apr 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy C7 Pro price cut in India upto Rs 3,000, Buy from Amazon
Samsung Galaxy C7 Pro

    सैमसंग के स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और ज्यादा कीमत के कारण फोन नहीं खरीद पा रहे हैं या फिर किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। सैमसंग  के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो  की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के साथ फोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 24,990 रुपये थी और अब इसे 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इस कटौती के बारे में सैमसंग ने कोई जानकारी नहीं दी है और सैमसंग की वेबसाइट पर इसकी कीमत 24,990 रुपये दिख रही है।

    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy C7 Pro
    Samsung Galaxy C7 Pro

    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में आपको 16 मेगापिक्सल का सेंसर वाला फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 2.2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट लगा है।

    विज्ञापन

    स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। जो फोन को शानदार लुक देता है। साथ ही इसमें 3300 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें