OnePlus 6 के लिए अमेजॉन पर हो रहा है रजिस्ट्रेशन, जानेंं फोन के फीचर्स

OnePlus 6 के लॉन्चिंह की तारीख नजदीक आ रही है। इससे पहले तमाम तरह लीक्स भी सामने आ रहे हैं जिनमें फोन के अलग-अलग फीचर्स बताए जा रहे हैं। वहीं अब अमेजॉन इंडिया पर व नप्लस 6 का रजिस्ट्रेशन पेज लाइव हो गया है। अमेजॉन पर कमिंग सून का पेज है और रजिस्ट्रेशन लिया जा रहा है। हालांकि फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि वनप्लस 6 सबसे पहले भारत में ही लॉन्च हो।
OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।
इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।
इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस 6 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 गापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 350mAh की बैटरी मिलेगी