गूगल लॉन्च कर रहा है नया चैटिंग ऐप, WhatsApp और फेसबुक मैसेंंजर को मिलेगी कड़ी टक्कर

लगता है कि GOOGLE ने अपने एंड्रॉयड मैसेजिंग (SMS) ऐप को बंद करने का और नया चैटिंग ऐप लाने का पूरा मन बना लिया है, लेकिन ऐसा होगा तो टेक्स्ट मैसेजिंग का भविष्य केवल फीचर फोन तक ही सीमित रह जाएगा। वहीं गूगल के इस चैट ऐप की सीधी टक्कर एप्पल के आई-मैसेज, व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर को मिलेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल एक नया मैसेजिंग ऐप ला रहा है जिसके आने के बाद एंड्रॉयड का डिफॉल्ट मौजूदा मैसेजिंग ऐप बंद हो जाएगा और यूजर्स को फोन में डिफॉल्ट रूप से नया ऐप मिलेगा। इस नए ऐप का नाम चैट हो सकता है। इस चैट ऐप में व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर और आईमैसेज वाले सारे फीचर्स मिलेंगे।
रिपोर्ट की मानें तो इस ऐप को एक नई टेक्नोलॉजी के तहत चलाया जाएगा जिसे रीच कप्युनिकेशन सर्विस कहा जाता है। इसकी मदद से चैट ऐप के जरिए हाई रिजॉल्यूशन फोटो, वीडियो और GIFs फाइल भेजे व रिसीव किए जा सकेंगे। साथ ही चैट को गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। गूगल चैट इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो WhatsApp के 1.5 बिलियन और मैसेंजर के 1.3 बिलियन के चैट की ओर मूव करने का खतरा है।