Amazon Alexa से कर सकेंगे हिंदी और हिंग्लिश भाषा में बात, ऐसे करें नए फीचर का उपयोग

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 10 Oct 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Amazon Alexa Multilingual Mode Roll Out In India Users Speak Hindi And English Language Know How
amazon alexa

    दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) ने एलेक्सा (Amazon Alexa) के भारतीय यूजर्स के लिए मल्टीलिंगुअल मोड (Multilingual Mode) रोल आउट किया है। इस डिवाइस के उपभोक्ताओं को अब हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश (Hinglish) भाषा का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने बीते महीने इस फीचर को पेश करने की बात कही थी। अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट के माध्यम से इन भाषाओं को समझेगी। इसके साथ ही यूजर्स को भी हर बार भाषा बदलने की सेटिंग नहीं करनी होगी।

    अमेजन ने भारत समेत अन्य देशों में भी मल्टीलिंगुअल फीचर जारी कर दिया है। वहीं, अमेरिका के यूजर्स को स्पेनिश भाषा और कनाडा को फ्रेंच भाषा को सपोर्ट मिला है। अपभोक्ता जिस भाषा में एलेक्सा से बात करेंगे, यह डिवाइस उस भाषा में जवाब देगा। आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है। तो ऐसे में अमेजन एलेक्सा को हिंदी भाषा के साथ उपयोग करना बहुत आसान हो जाएगा। वही, यूजर्स हिंदी और हिंग्लिश में इस डिवाइस से लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर, लाइव न्यूज, सॉन्ग्स और वीडियो की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    ई-शॉपिंग साइट अमेजन ने नए फीचर को लेकर कहा है कि हमारे यूजर्स हिंदी भाषा के सपोर्ट के साथ शायरी, जोक्स, गेम और म्यूजिक आदि सर्च कर सकेंगे। बता दें कि अमेजन ने इस गैजेट में 30,000 अंग्रेजी और 500 से अधिक हिंदी स्किल्स दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें