OnePlus 7T Pro आज होगा लॉन्च, मिलेंगे स्पेशल फीचर्स, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 10 Oct 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro Launch Today How To Watch Live Stream Know Price Specifications
oneplus 7t pro - फोटो : Ice universe / Twitter

    चीनी कंपनी वनप्लस (OnePlus) आज सातवी सीरीज के दमदार स्मार्टफोन 7टी प्रो (OnePlus 7T Pro) को लंदन में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की जानकारी ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भी वनप्लस 7टी प्रो का टीजर देखने को मिला था। वही दूसरी तरफ वनप्लस इस फोन के साथ McLaren Edition को भी पेश कर सकता है। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों को इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस एसओसी और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश करेगी। फिलहाल, वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    वनप्लस 7टी प्रो का लॉन्चिंग इवेंट भारत में रात्रि 8.30 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही लोग इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन के फीचर्स काफी हद तक वनप्लस 7 और 7 प्रो से मिलते हैं। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 855 प्लस एसओसी और 12 जीबी रैम मिल सकती है। वहीं, कंपनी इस फोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले देगी, जिसका 90 गीगा हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा।

    कैमरा की बात करें तो इस फोन में वनप्लस 7टी वाला कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके साथ ही फोन एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्राहकों को इस फोन में 4,080 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें