Dark Beat Z100 ब्लूटूथ हेडफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 250mah की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 09 Oct 2019 03:03 PM IST
Dark Beat Z100 Bluetooth Headphone Launch India Know Price And Specifications
mevofit - फोटो : Dark Beat Z100

    टेक कंपनी MevoFit ने आज भारत में डार्क बीट जेड100 (Dark Beat Z100) ब्लूटूथ हेडफोन को लॉन्च किया है। लोगों को इस हेडफोन में एकॉस्टिक म्यूजिक एक्सपीरियंस और शानदार कम्फर्ट मिलेगा। इसके साथ ही हेडफोन के यूजर्स बिना फोन बाहर निकाले ही एक बटन के साथ कॉल कट और पिक कर सकते हैं। इसके अलावा इस हेडफोन में ज्यादा गानें सुनने के लिए एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

    कंपनी ने दावा किया है कि डार्क जेड100 हेडफोन की बैटरी लगातार 8 से लेकर 100 घंटों तक काम करेगी। साथ ही इस हेडफोन के डायनेमिक ड्राइवर्स शानदार क्वालिटी की साउंड प्रदान करते हैं, जो सॉन्ग सुनने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

    ये भी पढ़ें : Redmi 8, Galaxy M10 और Realme 3i में से कौन है बेहतर, तीनों फोन खास फीचर्स से हैं लैस

    इसके अलावा डार्क बीट जेड100 हेडफोन का वजन बहुत हल्का, जिसकी वजह से इस डिवाइस को आसानी से कैरी किया जा सकेगा। वहीं, यह हेडफोन ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2,990 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।Dark Beat Z100 की स्पेसिफिकेशनकंपनी ने इस हेडफोन में 3.5 एमएम का जैक दिया है। साथ ही यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस हेडफोन में 250 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा बैटरी चार्ज करने के लिए अलग से यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें