Motorola One Macro भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10 हजार रुपये से कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Oct 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Motorola One Macro launched in India price specifications and offers
motorola one macro - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन मैक्रो (motorola one macro) लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। ऐसे में आप छोटी से भी छोटी चीजों की फोटोग्राफी शानदार तरीके से कर सकेंगे। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है।

    इस फोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट है। मोटोरोला वन मैक्रो में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि एक मैक्रो लेंस है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने दो दिन के बैकअप का दावा किया है। इसके साथ 10 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जो कि फोन के पीछे होगा। फोन की कीमत 9,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर 12 अक्टूबर से होगी। फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें