फेसबुक यूजर्स ध्यान दें, शेयर की अश्लील फोटो तो ये होगा अंजाम

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 07 Apr 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
facebook new tool will block you on sharing porn content

    सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अश्लील कंटेंट की शेयरिंग को लेकर अक्सर विवादों में रही है। अब फेसबुक ने इस प्रकार के कंटेंट पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत कंपनी ने फोटो शेयरिंग को लेकर नया टूल विकसित किया है।

    इस टूल के कारण बिना आपसी सहमति के कोई यूजर किसी दूसरे यूजर के साथ खींची किसी अश्लील फोटो को शेयर नहीं कर सकता। यह टूल फेसबुक के साथ साथ मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भी इसी प्रकार से काम करता है। फेसबुक ने इस टूल की जानकारी अपने ब्लॉग पर दी।

    विज्ञापन

    अपने ब्लॉग में फेसबुक ने कहा कि यह टूल टेक्नोलॉली की क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे टेक्नोलॉजी लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सकती है। साथ ही फेसबुक ने यह भी बताया कि अमेरिका में अश्लील तस्वीर वायरल होने के मामलों में 92 फीसदी पीड़ितों ने गंभीर भावनात्मक तनाव की शिकायत की है जबकि 82 फीसदी लोगों ने इस कारण सार्वजनिक जीवन में गंभीर क्षति की बात कही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस तरह कर सकते हैं शिकायत

    फेसबुक यूजर्स ध्यान दें, शेयर की अश्लील फोटो तो ये होगा अंजाम

    इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि अगर कोई यूजर पाता है कि किसी ने बिना उसकी अनुमति के उसकी अश्लील तस्वीर शेयर की है, तो वह रिपोर्ट लिंक पर जाकर इस बात की शिकायत कर सकता है। जिसके बाद फेसबुक टीम शेयर की गई तस्वीर की जांच करेगी। अगर फोटो फेसबुक की कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के नियमों का उल्लंघन करती पायी जाती है तो उसे तुरंत सोशल साइट से हटा लिया जाएगा।

    फेसबुक ने यह भी कहा कि बिना सहमति जिस अकाउंट से फोटो शेयर की जाएगी, उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी फोटो मैचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर उस तस्वीर को दोबारा फेसबुक, मैसेंजर या इंस्टाग्राम पर शेयर होने से रोकेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें