{"_id":"58e0cff54f1c1bf5465b3ee9","slug":"told-to-friend-on-facebook-killer-fined-rs-30-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्त को बताया हत्यारा, 3 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक पर दोस्त को बताया हत्यारा, 3 करोड़ का जुर्माना
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 02 Apr 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अक्सर लोग एक-दूसरे के बारे में ऊटपटांग लिखते हैं। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और किसी मामले को लेकर आरोपी बताने से भी नहीं बचते। ऐसे में अमेरिका की यह खबर सचेत करने वाली है। यहां उत्तरी कैरोलिना के एक जज ने जैकलीन हम्मंड नाम की महिला पर 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। महिला ने 2015 में अपने एक दोस्त पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये आरोप लगाया था कि उसने उसके बच्चे की हत्या की है।
विज्ञापन
एशविले की रहने वाली जैकलीन ने अपने दोस्त डेविने डायल की फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर लिखा था कि डायल ने उसके बेटे की हत्या की है। जैकलीन ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया था। डायल इस बात से बेहद आहत हुआ था, उसने जैकलीन पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। आरोप लगाया गया कि जैकलीन की वजह से वह तनाव में गया और उसके जानने वालों के बीच डायल की छवि भी खराब हुई।
विज्ञापन
डायल ने कोर्ट में यह भी बताया कि फेसबुक पर ऐसा कोई फिल्टर नहीं है जिससे उसके बारे में लिखी गई बातें दूसरों तक न पहुंचे। जैकलीन साल भर तक इस तरह के पोस्ट उसकी प्रोफाइल पर करती रही। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील मिस्की ओवेन ने कहा कि लोग जो कहते हैं, उसका अर्थ समझने में अक्सर गलती करते हैं या फिर उसे गंभीरतापूर्वक नहीं लेते। किसी के चरित्र और उसके बारे में झूठा बयान देकर आप मुसीबत को ही न्योता देते हैं।
विज्ञापन