{"_id":"58e1d60e4f1c1b72735b40be","slug":"fourteen-years-old-boy-arrested-for-doing-sexual-assault-live-on-facebook-in-chicago","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB पर यौन उत्पीड़न किया लाइव, आरोप में 14 साल का लड़का गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर यौन उत्पीड़न किया लाइव, आरोप में 14 साल का लड़का गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न करने और उसे फेसबुक पर लाइव करने के आरोप में एक 14 साल के लड़के गिरफ्तार किया गया है। ये मामला अमेरिका के शिकागो का है, जहां पिछले महीने करीब 5 से 6 हैवानों ने कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न फेसबुक पर लाइव कर दिया था।
विज्ञापन
मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 मार्च की वारदात में अब जाकर पहली गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उसके खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी को सार्वजनिक करने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
40 लोगों ने कथित तौर पर इस लाइव को देखा पर किसी ने इसके खिलाफ शिकायत नहीं की। पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी लड़की चर्च गई थी और तभी से गायब हो गई। मां को बेटी की जानकारी एक रिश्तेदार से मिली जिसने बताया कि उसके साथ हुआ यौन उत्पीड़ने फेसबुक पर लाइव कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की को तलाश किया तो पता चला कि पीड़िता इनमें से एक आरोपी को जानती है, लेकिन उसके दिए बयानों से पुलिस गुमराह हो रही थी। अधिकारी जॉनसन उन लोगों से भी नाराज हुए, जिन्होंने इस लाइव को होते देखा और उन्हें खबर नहीं दी। फेसबुक को इस बारे में तलब किया गया है।