जियो समर सरप्राइज ऑफर नहीं हुआ बंद, अभी भी करा सकते हैं रिचार्ज

जियो समर सरप्राइज अभी बंद नहीं हुआ है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आपके पास भी अभी भी मौका है और आप समर सरप्राइज का फायदा प्राइम मेंबरशिप के साथ 303 रुपये या इससे ज्यादा रिचार्ज करा कर उठा सकते हैं।
रिलायंस जियो को गुरुवार की शाम ट्राई ने समर सरप्राइज ऑफर बंद करने का सुझाव दिया जिसे कंपनी ने स्वीकार किया और प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी अपने 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को दिया। कंपनी ने प्रेस रिलीज में साफ-साफ कहा, 'हम ट्राई के सुझाव को स्वीकार करते हैं और समर सरप्राइज ऑफर बंद करने का ऐलान करते हैं, लेकिन इसमें 2-4 दिन का वक्त लगेगा।'
अभी भी हो रहा है रिचार्ज, ये रहा सबूत

अब सवाल ये है कि क्या अभी भी समर सरप्राइज ऑफर लिया जा सकता है तो इसका जवाब है हां, आपके पास अभी भी जियो समर सरप्राइज लेने का मौका है, क्योंकि हमने खुद इसकी पुष्टि की है। हमने 303 का समर सरप्राइज रिचार्ज किया और रिचार्ज सक्सेसफुल हो गया।
साथ ही कंपनी की ओर से हमें' Thank you for recharging. Your JIO SUMMER SURPRISE offer will start on 16th April.' का मैसेज भी मिला। साथ ही यदि आपने अभी तक जियो की प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है तो आप 15 अप्रैल तक मेंबरशिप ले सकते हैं, क्योंकि ट्राई ने रिलायंस को फ्री ऑफर बंद करने का सुझाव दिया है ना कि प्राइम मेंबरशिप।