{"_id":"59357cdf4f1c1b34539c7c2b","slug":"aims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार को हस्तांतरित होगी एम्स की जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार को हस्तांतरित होगी एम्स की जमीन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर एम्स की ओर एक कदम और बढ़ने जा रहा है। मंगलवार को एम्स के लिए प्रस्तावित भूमि केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की टीम सोमवार को शहर पहुंची। कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में जमीन हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
सांसद के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शहर में एम्स की आधारशिला रखी थी। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद एम्स निर्माण को लेकर तेजी आ गई। पिछले दिनों गन्ना शोध संस्थान की भूमि उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की गई थी। जीडीए की ओर से इसका लैंड यूज अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बदलकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी।
अब जमीन का हस्तांतरण केंद्र सरकार को होना है। इसी कवायद में सोमवार को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की टीम शहर पहुंची। निर्माणाधीन एम्स के नोडल अफसर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि मंगलवार को केंद्र सरकार को जमीन हस्तांतरित करने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद एम्स निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।