{"_id":"633fea81a49011260e6f89e7","slug":"vivo-pro-kabaddi-league-2022-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-pkl-2022-season-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2022 Live Streaming: प्रो-कबड्डी लीग में 12 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब और कैसे देख पाएंगे मुकाबले","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PKL 2022 Live Streaming: प्रो-कबड्डी लीग में 12 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब और कैसे देख पाएंगे मुकाबले
Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
सार
प्रो-कबड्डी लीग का यह नौवां सीजन है। इस बार 12 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। पहले राउंड में कुल 66 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप राउंड तक एक दिन में दो या तीन मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु के अलावा पुणे और हैदराबाद को भी मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कबड्डी के बड़े टूर्नामेंट प्रो-कबड्डी लीग का आगाज शुक्रवार (सात अक्तूबर) को बेंगलुरु में होगा। यह टूर्नामेंट श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। मौजूदा चैंपियन दबंग दिल्ली का सामना यू मुंबा से होगा। इसके बाद बेंगलुरु बुल्स के सामने तेलुगु टाइटंस की टीम होगी। वहीं, तीसरे मैच में यपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा का आमना-सामना होगा।
प्रो-कबड्डी लीग का यह नौवां सीजन है। इस बार 12 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पायरट्स, पुणेरी पलटन, गुजरात जायंट्स, हरियाना स्टीलर्स, बंगाल वारियर्स, तमिल थलाइवाज, तेलगु टाइटंस, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा हैं। पहले राउंड में कुल 66 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप राउंड तक एक दिन में दो या तीन मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु के अलावा पुणे और हैदराबाद को भी मेजबानी मिली है।
ये भी पढ़ें: Sara Lee Died: 30 साल की मशहूर महिला पहलवान सारा ली का निधन, सदमे में WWE, दो दिन पहले ही शुरू की थी जिम
विज्ञापन
दर्शकों के लिए खुशी की बात यह है कि वह स्टेडियम में जाकर मैच का आनंद ले सकते। पिछले साल ऐसा नहीं था। कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को अनुमति नहीं थी। आयोजकों ने पहले हाफ (आठ नवंबर तक) का शेड्यूल जारी किया है। पहले लेग के मुकाबले बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरे लेग के मैच पुणे के श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। अंतिम चरण हैदराबाद में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: Champions League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश में लियोनल मेसी का धमाका, चैंपियंस लीग में बनाया यह रिकॉर्ड
कहां होगा प्रो कबड्डी लीग का प्रसारण?
प्रो कबड्डी लीग का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। आप स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर लाइव मैच देख सकते हैं।
कितने बजे से होंगे मैच?
टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन शाम 7.30 बजे मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पहला मैच समाप्त होने के बाद दूसरा और फिर तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा JioTV ऐप पर भी लाइव मैच देख सकते हैं।