फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's record at the Asian Games sports wise medals how many times has India hosted the event so far? details

एशियाई खेलों में भारत की सफलता का राज: इन खेलों में आते हैं सर्वाधिक पदक, अब तक कितनी बार की है मेजबानी?

Thu, 10 Sep 2026 07:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

एशियाई खेलों का आयोजन अगले कुछ दिनों में होने जा रहा है। भारतीय दल भी इसमें चुनौती पेश करने उतरेगा। पिछली बार भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था। आइए जानते हैं एशियाड से जुड़ी अहम बातें...

विज्ञापन
India's record at the Asian Games sports wise medals how many times has India hosted the event so far? details
एशियाई खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एशियाई खेलों की शुरुआत 19 सितंबर से जापान के आइची नागोया में होने जा रही है। भारत से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इन खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। आइए एशियाई खेलों के इतिहास के बारे में जानें। आपको यहां हम बता रहे हैं कि इन खेलों की शुरुआत कब हुई थी और भारत ने कितनी बार एशियाड की मेजबानी की है। 
विज्ञापन

चार साल में आयोजित होते हैं एशियाई खेल
चार साल में एक बार आयोजित होने वाले एशियाई खेलों की शुरुआत साल 1951 में हुई थी, जिसका पहला संस्करण भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। भारत ने अब तक दो बार (साल 1951 और 1982) में इन खेलों की मेजबानी की है। एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक चीन के नाम है, जिसने 1674 स्वर्ण, 1105 रजत और 791 कांस्य के साथ कुल 3,570 पदक हासिल किए हैं। सिर्फ तीन देश अब तक 1,000 मेडल के आंकड़े को छू सके हैं, जिसमें चीन के बाद जापान (3,200 से ज्यादा मेडल) और दक्षिण कोरिया (कुल 2,400 से ज्यादा मेडल) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार लगाया था पदकों का शतक
भारत ने साल 1951 में आयोजित एशियन गेम्स में दूसरा पायदान हासिल करते हुए कुल 51 मेडल जीते थे। इनमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज थे। साल 2023 में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार कुल शतक के मामले में शतक लगाया। पिछली बार भारत की झोली में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य के साथ कुल 107 पदक आए थे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स से लेकर निशानेबाजी में आए कितने पदक?
भारत ने साल 1951 के बाद छह बार कुल पदकों के मामले में 50 का आंकड़ा छुआ है। भारत को साल 1982 में 57 मेडल, साल 2006 में 53 मेडल, साल 2010 में 65 मेडल, साल 2014 में 57 मेडल, साल 2018 में 70 मेडल और साल 2023 में 107 मेडल हासिल हुए थे। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक कुल 779 पदक जीते हैं, जिसमें सर्वाधिक मेडल एथलेटिक्स से आए, जिसमें देश के नाम 85 गोल्ड, 102 सिल्वर और 96 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 

निशानेबाजी में भारत ने अब तक 16 स्वर्ण, 30 रजत और 34 कांस्य के साथ कुल 80 पदक हासिल किए हैं। वहीं, कुश्ती में भारत ने कुल 65 मेडल (11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज) जीते हैं। इसके अलावा, मुक्केबाजी में भी भारत ने पदकों का अर्धशतक लगाते हुए नौ गोल्ड, 17 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज के साथ कुल 62 मेडल जीते हैं। टेनिस में भारत ने कुल 34 मेडल (10 गोल्ड, 7 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए, जबकि रोइंग में 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज के साथ देश की झोली में कुल 28 मेडल आए हैं। सेलिंग में 23 मेडल (1 गोल्ड, 8 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज) भारत ने जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed