फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Former WWE Wrestler Sara Lee Died at Age of 30 Know Death Reasons in Hindi

Sara Lee Died: 30 साल की मशहूर महिला पहलवान सारा ली का निधन, सदमे में WWE, दो दिन पहले ही शुरू की थी जिम

Fri, 07 Oct 2022 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Oct 2022 03:56 PM IST
सार

सारा ली का नाम सारा वेस्टन था। उन्हें  WWE में सारा ली के नाम से जाना जाता था। हालांकि, उनकी जान कैसे गई, इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सारा के निधन के बाद फैंस गमगीन हैं।

विज्ञापन
Former WWE Wrestler Sara Lee Died at Age of 30 Know Death Reasons in Hindi
सारा ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व WWE (वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) स्टार सारा ली का निधन हो गया है। सारा ने 30 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मां टेरी ली ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। सारा ली का नाम सारा वेस्टन था। उन्हें  WWE में सारा ली के नाम से जाना जाता था। हालांकि, उनकी जान कैसे गई, इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सारा के निधन के बाद फैंस गमगीन हैं।
विज्ञापन

साथ ही WWE परिवार भी सदमे में है। इस महिला पहलवान ने दो दिन पहले ही जिम शुरू किया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। हालांकि, उनकी अचानक मौत से हर कोई चकित है। WWE ने अपने ट्वीट में लिखा- सारा ली के निधन की खबर से पूरा WWE परिवार दुखी है। सारा स्पोर्ट्स वर्ल्ड की दुनिया में कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रही हैं। WWE उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। WWE महिला सुपरस्टार पेज, एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सारा के निधन पर दुख जताया है।

Sara Lee GoFundMe set up to help cover funeral expenses - Wrestling News |  WWE and AEW Results, Spoilers, Rumors & Scoops
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा की मां ने कहा- मुझे भारी मन से कहना पड़ रहा है कि सारा हमें छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हम सभी सदमे में हैं। सारा ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया था कि वह इन्फेक्शन से उबर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि लंबे समय बाद दो दिन जिम में बिताने से उन्हें अच्छा लगा। सारा WWE टफ इनफ के सीजन-छह की विजेता भी रही थीं। सारा ने पूर्व WWE सुपरस्टार वेज्ली ब्लेक के साथ 30 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed