फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Dev Uthani Ekadashi 2024 Date Remedies For Happy Married Life and Importance All Details in Hindi

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर दांपत्य जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के पांच उपाय

Mon, 11 Nov 2024 11:15 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Nov 2024 11:15 AM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2024: सभी एकादशी में देवोत्थान एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसमें चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते हैं, फिर माता तुलसी और शालीग्रम का विवाह किया जाता है। 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2024 Date Remedies For Happy Married Life and Importance All Details in Hindi
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dev Uthani Ekadashi 2024:  वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वही तिथि का समापन 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर होगा। उदयव्यापनी एकादशी 12 नवंबर को होने से इसी दिन उपवास भी रखा जाएगा। यह तिथि विशेष रूप से भगवान विष्णु के जागरण का प्रतीक मानी जाती है जो चार माह की योगनिद्रा के बाद इस दिन जागते हैं। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
विज्ञापन


तुलसी विवाह का आयोजन
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाता है। तुलसी विवाह से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह करने से पति-पत्नी के बीच के तनाव दूर होते हैं। आपसी प्रेम बढ़ता है और दांपत्य जीवन में सकारात्मकता आती है।
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णु पूजा और व्रत का पालन
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहता है। इस दिन व्रत रखने से और भगवान विष्णु के 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करने से मन शांत होता है और पति-पत्नी के बीच का संचार और समझ बेहतर होती है। भगवान विष्णु को शंख, तुलसी के पत्ते और पीले फूल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन की समस्याओं में कमी आती है।

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

दीपदान
देवउठनी एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दीपदान करने से घर के सभी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। मुख्य द्वार पर जलाए गए दीप से दांपत्य जीवन में शांति और खुशहाली आती है। इसे वैवाहिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का उपाय माना जाता है।

Tulsi Vivah 2024 Pujan Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है तुलसी विवाह की पूजा, यहां जानें संपूर्ण सामग्री

पीले वस्त्र धारण करना
देवउठनी एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान विष्णु का प्रिय रंग है। पीले वस्त्र पहनने से विवाहित जोड़े के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। इस दिन पति-पत्नी एक-दूसरे को पीले वस्त्र उपहार में भी दे सकते हैं। यह एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण को बढ़ाने में सहायक होता है।

युगल लक्ष्मी नारायण की पूजा
देवउठनी एकादशी पर लक्ष्मी-नारायण की युगल रूप में पूजा करने से दांपत्य जीवन में आनंद और स्थिरता बनी रहती है। इस दिन पति-पत्नी को मिलकर लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए और दोनों को मिलकर ‘लक्ष्मी नारायण स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और दोनों के बीच का रिश्ता और भी मजबूत बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed