फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kartik purnima 2024 daan donate these four things on kartik purnima

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Wed, 13 Nov 2024 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 13 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग की चीजों का दान किया जाता है, जो बेहद शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
kartik purnima 2024 daan donate these four things on kartik purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक दृष्टि से यह अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पवित्र नदियों में स्नान और दान का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही दान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य और शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन


Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिन न करें ये काम, जानिए कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग की चीजों का दान किया जाता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को सफेद रंग और सफेद चीजें प्रिय हैं इसलिए इस दिन सफेद रंग की चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी अपार कृपा बरसाती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान करना विशेष लाभकारी माना जाता है। इससे घर में बरकत बनी रहती है और कभी धन की कमी भी नहीं होती है। दूध का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  2. इस दिन वस्त्रों का दान भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आपको अधिक से अधिक वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसे व्यक्ति को इसका दोगुना लाभ मिलता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।
  3. शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान महादान माना गया है। इस शुभ दिन पर अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और समाज में उसकी प्रतिष्ठा बरकरार रहती है। विशेष रूप से यह दान पुण्य दायक होता है।
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान भी अत्यधिक लाभकारी होता है। माना जाता है कि गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। गुड़ का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में समृद्धि का वास होता है। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन-धान्य बना रहता है।
  5. कार्तिक पूर्णिमा पर इन चार चीजों के दान से जीवन में सुख-समृद्धि, धन, और शांति बनी रहती है।
     

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed