फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Wednesday Upay to Impress Lord Ganesha Budhwar Upay Aur Ganesh Puja News in Hindi

Budhwar Upay: बुधवार को जाप करें गणेशजी के ये मंत्र, खुल जाएंगे सौभाग्य के रास्ते

Wed, 03 Jan 2024 09:18 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 Jan 2024 09:18 AM IST
सार

शुभ-मांगलिक कार्यों में भी सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। ये विघ्न विनाशक हैं अर्थात इनकी पूजा से न सिर्फ बिगड़े कार्य बनते हैं बल्कि कुंडली में स्थित दोष भी दूर होते हैं।

विज्ञापन
Wednesday Upay to Impress Lord Ganesha Budhwar Upay Aur Ganesh Puja News in Hindi
श्री गणेश गायत्री मंत्र को बहुत फलदायी माना गया है। बुधवार की पूजा में इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है

विस्तार

बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ और व्रत से वे शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान गणेश सभी देवों में सबसे पहले पूजे जाते हैं, इसलिए उन्हें प्रथम पूजनीय भी कहा जाता है। शुभ-मांगलिक कार्यों में भी सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। ये विघ्न विनाशक हैं अर्थात इनकी पूजा से न सिर्फ बिगड़े कार्य बनते हैं बल्कि कुंडली में स्थित दोष भी दूर होते हैं। इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा करने के साथ ही इन मंत्रों का जाप करने से आपको विशेष फल प्राप्त होता है और जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और आपकी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

विज्ञापन


1-‘ॐ गं गणपतये नमः’
‘गजानंद एकाक्षर मंत्र' भगवान गणेश के सबसे सरल और प्रभावी मंत्रों में एक है। इस मंत्र के उच्चारण मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। बुधवार के दिन पूजा के दौरान आप इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे आपके हर कार्य में सफलता मिलेगी।कहा जाता है कि यह मंत्र जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है और भक्तों को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने में भी यह मंत्र मददगार हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह मंत्र पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह बढ़ाने में मदद कर सकता है।यह मंत्र विद्यार्थियों के लिए भी बहुत लाभदायक है।    
विज्ञापन


2- 'ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'  


गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी  होता है, क्योंकि विघ्नों को दूर करने के लिए यह सबसे प्रभावी मंत्र है। ऐसी स्थितियां जो कुछ समय के लिए हमारे जीवन में बाधाएं खड़ी करती हैं, उन्हें दूर करने के लिए इस मंत्र का  नियमित जाप किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के रास्ते और अवसर खुल जाते हैं, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- 'ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'

श्री गणेश गायत्री मंत्र को बहुत फलदायी माना गया है। बुधवार की पूजा में इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है और सभी कार्य अनुकूल सिद्ध होते हैं। भक्त के सभी प्रकार के भय और तनाव दूर होते हैं। इस मंत्र के नियमित जप से भौतिक समृद्धि तो मिलती ही है साथ ही भगवान गणेश की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।  

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

4- ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

अगर बहुत कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो आपको रोजाना इस मंत्र का 108 बार जप करने से लाभ होगा है। इस उपाय को करने से व्यक्ति की नौकरी की समस्या तुंरत हल हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed