फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   surya uttarayan 2024 know the importance of uttarayan sun transit in capricorn puja and daan importance

उत्तरायण पर्व पर देवताओं की प्रातःकालीन वेला होती है आरम्भ, जानिए महत्व

Sat, 13 Jan 2024 10:57 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Jan 2024 10:57 AM IST
सार

भगवान सूर्य का पवित्र पृथ्वी तत्व की राशि मकर में प्रवेश सभी राशियों के जातकों के लिए हमेशा मंगल कारी रहता है। बारह महीनों में केवल यही एक माह ऐसा है जिसमे सूर्य किसी भी राशि के जातक को कष्ट नहीं देते वरन उसे तपश्चर्या के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

विज्ञापन
surya uttarayan 2024 know the importance of uttarayan sun transit in capricorn puja and daan importance
भारतीय ज्योतिष मनीषी किसी भी जातक की जन्मकुंडली का फलादेश करते समय कुंडली में सूर्य की स्थिति का गंभीरता से विचार करते हैं। - फोटो : iStock

विस्तार

सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही देवताओं का सूर्योदय हो जाएगा और जब ये मेष राशि में गोचर करेंगे तो देवों अभिजित मुहूर्त की भी शुरुआत हो जायेगी। सूर्य के सहयोग से ही ब्रह्माजी सृष्टि का सृजन करते हैं। शास्त्र कहते हैं कि- सूर्य रश्मितो जीवोभि जायते। अर्थात् सूर्य की किरणों से ही जीव कि उत्पत्ति होती है। शिव जी कहते हैं, हे शिवा ! ब्रह्मा विष्णु: शिवः शक्तिः देव-देवो मुनीश्वरा। ध्यायन्ति भास्करं देवं शाक्षीभूतं जगत्त्रये। अर्थात् तीनों लोकों के शाक्षीभूत ब्रह्मा, विष्णु, शिव, शक्ति सभी देवता, योगी ऋषि, मुनि आदि भगवान सूर्य का ही ध्यान करते हैं। इनके बाएं पैर को उत्तरायण और दाहिने पैर को दक्षिणायन रूप में कहा गया है। ये ही ऐसे देवता हैं जो केवल जलदान अथवा अर्घ्य आदि देने से ही शीघ्र प्रशन्न हो जाते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी पूजन सामग्री की भी आवश्यकता नहीं, केवल एक अंजलि जल श्रद्धाभाव से अर्पित करके इन्हें प्रसन्न किया जा सकता है।

विज्ञापन


ज्योतिष में सूर्य की उपयोगिता
भारतीय ज्योतिष मनीषी किसी भी जातक की जन्मकुंडली का फलादेश करते समय कुंडली में सूर्य की स्थिति का गंभीरता से विचार करते हैं। क्योंकि, सप्त दोषं रविर्रहन्ति शेषादि उत्तरायणे। कुंडली में यदि अकेले सूर्य ही बलवान हों तो सात ग्रहों का दोष अकेले शमन कर देते हैं और ये यदि उत्तरायण भी हों तो आठ ग्रहों का दोष शमन कर देते हैं। इसीलिए शास्त्र सभी प्राणियों को भगवान सूर्य को जल-अर्घ्य देने कि सलाह देते हैं। जो मनुष्य प्रातः काल स्नान करके सूर्य को जल का अर्घ्य देते हैं उन्हें किसी भी प्रकार के ग्रहदोष से डरने कि आवश्यकता नहीं है। ऐसा करने से इनकी सहस्रों किरणों में से प्रमुख सात किरणें जिनका रंग बैगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल है हमारे शरीर को नयी उर्जा और आत्मबल प्रदान करते हुए हमारे पापों का शमन करती हैं। इन किरणों के नाम सुषुम्णा, हरिकेश, विश्वकर्मा, सूर्य, रश्मि, विष्णु और सर्वबन्धु है।
विज्ञापन


सम्पूर्ण जगत के मूल भगवान सूर्य का पवित्र पृथ्वी तत्व की राशि मकर में प्रवेश सभी राशियों के जातकों के लिए हमेशा मंगल कारी रहता है। बारह महीनों में केवल यही एक माह ऐसा है जिसमे सूर्य किसी भी राशि के जातक को कष्ट नहीं देते वरन उसे तपश्चर्या के लिए प्रेरित करते रहते हैं। अपने द्वारा किये गए शुभ-अशुभ कर्मों का प्रायश्चित करने के लिए यह माघ माह और मकर राशिगत सूर्य का होना अच्छा अवसर है। सभी जीवात्माओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed