फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   somvar ke upay Will Be beneficial for These remedies Mahadev will Have Grace

Upay: सोमवार के दिन कर लें यह उपाय, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति होगी मजबूत

Mon, 18 Dec 2023 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 08:18 AM IST
सार

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। विशेष रूप से  सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं एवं सोमवार के व्रत करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
somvar ke upay Will Be beneficial for These remedies Mahadev will Have Grace
shiv temple

विस्तार

किसी भी ग्रह के दोष को दूर करने के लिए और उसकी शुभता प्राप्त करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय बताये गये हैं। उन उपायों को अपनाकर आप जिंदगी में चमत्कारिक बदलाव ला सकते हैं। जब कोई ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में कमजोर होता है, तो व्यक्ति के जीवन पर उसके प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलते हैं। आज हम बात करते हैं चंद्र ग्रह की।

विज्ञापन


कमजोर चंद्रमा के लक्षण-
किसी जातक की कुंडली में कमजोर चंद्रमा पहले व्यक्ति के स्वभाव को कमजोर करता है। अगर चंद्रमा कमजोर होता है, तो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने लगता है, जल्दी भावुक हो जाता है। गलत फैसले लेना कमजोर चंद्र की निशानी है। चंद्रमा कमजोर होने पर अक्सर लोगों को खांसी-जुकाम, अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी अन्य परेशानियां परेशान करती हैं। इसके अलावा नीद न आना, मानसिक थकावट, किसी काम में मन न लगना, तनाव, डिप्रेशन, एकाग्रता की कमी, डायबिटीज आदि परेशानियां सताने लगती हैं।
विज्ञापन


 चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय-

  • चंद्रमा को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। विशेष रूप से  सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं एवं सोमवार के व्रत करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें और चंद्र मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम: का जाप करें। इसके अलावा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को घी भरा कलश, दही, सफेद वस्त्र, सफेद मोती, दूध या चांदी का दान करें इससे भी चंद्र मजबूत होता है।
  • सफेद मोती को धारण करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है इसके अलावा हाथ में चांदी का कड़ा,अंगूठी आदि पहनने से भी चंद्र मजबूत होता है। ये सब पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।
  • चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। न सिर्फ अपने आस-पास की साफ-सफाई रखें, बल्कि स्वयं भी साफ-सुथरे रहें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इस उपाय से निश्चित रूप से चंद्र देव की कृपा मिलने लगेगी। ध्यान रहे कि चंद्रमा को सबसे ज्यादा डर राहू से लगता है और राहू अदृश्य ग्रह है। आम जिंदगी में राहू गंदगी का प्रतीक है। वहीं चंद्रमा जो हमारे आपके मन को आकर्षित करता है, राहू से डरता है। ऐसे में यदि आप स्वच्छता पर ध्यान देंगे तो चंद्र देव प्रसन्न होंगे।
  • शास्त्रों में माता का संबन्ध चंद्र से माना गया है। माता की सेवा करने और नियमित रूप से उनके पैर छूकर आशीष लेने से भी आपका चंद्रमा मजबूत होता है।
  • चंद्रमा को मजबूत करने के लिए देर रात तक न जागें, कुंडली में कमजोर चंद्रमा के लोगों को देर रात नहीं जागना चाहिए।

 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed