फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shani Jayanti 2025 Subh Yog Positive Impact On These Zodiac Sign Shani Jayanti Kab Hai

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर बना शुभ योग इन राशि वालों को दिलाएगा अचानक लाभ, पूरे होंगे अधूरे काम

Wed, 21 May 2025 12:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 May 2025 12:10 PM IST
सार

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 Subh Yog Positive Impact On These Zodiac Sign Shani Jayanti Kab Hai
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shani Jayanti 2025 : हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्यायप्रिय, कर्मफलदाता, सूर्यदेव और छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इस साल जयंती का त्योहार 27 मई, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस बार शनि जयंती पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है, जिस कारण से इसका महत्व बढ़ गया है। शनि जयंती के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करने का विशेष महत्व होता है। शनि जयंती के अवसर कुछ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष  कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं शनि जयंती पर बने शुभ के चलते किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


शनि जयंती 2025 और दुर्लभ संयोग 
27 मई को शनि जयंती पर कई तरह के दुर्लभ योगों का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। वही इस दिन सूर्य-बुध की युति वृषभ राशि में बनने से बुधादित्य योग बनेगा। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र उच्च राशि मीन में होंगे जिस वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण होगा। 
विज्ञापन

Mahapurusha Yog 2025: मालव्य और भद्र महापुरुष योग का महासंयोग, करियर, व्यापार और धन में होगी जबरदस्त तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
शनि जयंती 2025 तिथि 
शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और जिसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर खत्म हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। 

Numerology: इन तारीखों को जन्मे लोगों का केतु से है गहरा संबंध, बदल देता है किस्मत

शनि जयंती पर इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
शनि जयंती पर मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी-व्यापार में अच्छी सफलता और लाभ शनिदेव दिलाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कोई भी काम रूकेग नहीं। सुख-सुविधाओं में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेश के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। 

Surya Gochar 2025: 25 मई को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed