Malavya Bhadra Yog Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को ग्रहों का राजकुमार और शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित और व्यापार से जुड़ा हुआ होता है, और यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। वहीं शुक्र ऐश्वर्य, धन, सुंदरता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है, और वृषभ व तुला राशि का स्वामी होता है।
May Panchak 2025: अग्नि पंचक शुरू, भूलकर भी न करें ये काम , वरना हो सकती है परेशानी
जब बुध और शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो यह कई शुभ योगों और राजयोगों का निर्माण करते हैं, जिनका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। फिलहाल बुध ग्रह मेष राशि में स्थित हैं, लेकिन 6 जून से 22 जून 2025 तक वे अपनी स्वामित्व वाली मिथुन राशि में रहेंगे, जहां वे भद्र राजयोग बनाएंगे। दूसरी ओर, शुक्र 29 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और 25 जुलाई तक वहीं रहेंगे, इस दौरान वृषभ में मालव्य राजयोग बनेगा, जो विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा।
Chanakya niti: अगर चाहते हैं जीवन में भरोसेमंद लोग, तो चाणक्य के इन 4 सिद्धांतों को अपनाना न भूलें
2 of 6
महापुरुष योग
- फोटो : Adobe Stock
कब बनता है भद्र और मालव्य राजयोग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, भद्र राजयोग बुध ग्रह से जुड़ा होता है और इसे पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है। यह योग तब बनता है जब बुध ग्रह कुंडली में लग्न या चंद्रमा से देखे जाने वाले केंद्र स्थानों, यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित हो और वह मिथुन या कन्या राशि में हो। ऐसी स्थिति में जातक की कुंडली में भद्र राजयोग बनता है, जो बुद्धिमत्ता, वाणी की तीव्रता और व्यावसायिक सफलता दिलाने वाला होता है।
वहीं मालव्य राजयोग शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। यह योग तब बनता है जब शुक्र कुंडली में लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित हो और वह वृषभ, तुला या मीन राशि में हो। यह योग जातक को ऐश्वर्य, सुंदरता, भौतिक सुख-सुविधा और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करता है। लेकिन अगर शुक्र पर सूर्य या गुरु की दृष्टि हो, तो इस योग का प्रभाव कम हो सकता है, क्योंकि शुक्र का इन ग्रहों के साथ शत्रु भाव माना गया है।
3 of 6
महापुरुष योग
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए जून का महीना बहुत ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है क्योंकि लगातार दो राजयोग बन रहे हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में नई संभावनाएं खुलेंगी और अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतनवृद्धि और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। साथ ही, पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
4 of 6
महापुरुष योग
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए भद्र और मालव्य राजयोग बहुत लकी साबित हो सकता है। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं और व्यापार में अच्छी प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जिससे करियर को नई दिशा मिल सकती है। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें भी तरक्की के मौके मिल सकते हैं। समाज में प्रसिद्धि और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।
5 of 6
महापुरुष योग
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
भद्र और मालव्य राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। इस समय कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और जो पहले से कार्यरत हैं, उन्हें पदोन्नति या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है।