फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: 25 मई को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 20 May 2025 04:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 20 May 2025 04:00 PM IST
सार

Surya Nakshatra Parivartan 2025: निवेश के लिए अभी और रुकना बेहतर रहेगा। सरकारी काम को पूरा करने में आ रही बाधा अभी बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2025 in may date and impact on zodiac sign
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में वह लगभग 30 दिनों तक रहने वाले हैं। इसी बीच सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र में जाने पर कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ जातकों की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। सूर्य आत्मा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह है। ऐसे में इन तीन राशि वालों को आत्मविश्वास में कमी और करियर में चुनौतियां मिल सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Eye Twitching: दाहिनी आंख फड़कने का रहस्य, जानिए पुरुषों और महिलाओं के लिए इसके अलग-अलग संकेत

Surya Nakshatra Parivartan 2025 in may date and impact on zodiac sign
कचहरी के मामलों में भी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी समस्याएं पैदा करेंगी। आप आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहें। निवेश के लिए अभी और रुकना बेहतर रहेगा। सरकारी काम को पूरा करने में आ रही बाधा अभी बनी रहेगी। कचहरी के मामलों में भी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।
Mercury: करोड़ों का कारोबार खड़ा कर देगा बुध, कुंडली में है बलवान तो हर शख्स सुनेगा आपकी बात

Surya Nakshatra Parivartan 2025 in may date and impact on zodiac sign
जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होने में अभी समय लग सकता है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लोगों की पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। घर में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही बिल्कुल भी न करें। नौकरी कर रहे लोगों को वेतन में वृद्धि तो होगी, लेकिन खर्च की अधिकता भी बढ़ी रहेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होने में अभी समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2025 in may date and impact on zodiac sign
अत्यधिक भाग दौड़ का सामना करना पड़ेगा। शादी-विवाह से संबंधित मार्ग वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
इस अवधि में आपको समझदारी दिखाते हुए बोलने की आवश्यकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों का बौद्धिक और मानसिक बोझ बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतें बनी रहेंगी। नौकरी की तालाश कर रहे जातकों को अधिक प्रयास करना होगा। अत्यधिक भाग दौड़ का सामना करना पड़ेगा। शादी-विवाह से संबंधित मार्ग वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा।

Surya Nakshatra Parivartan: 10 वर्षों बाद बन रहा राजयोग, सूर्य के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed