फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sawan 2025 How to Offer Bel Patra On Shivling Rules Belpatra Chadane Ke Fayde in Hindi

Sawan 2025: सावन में शिवजी को अर्पित बिल्व पत्र, पापों से मुक्ति और शिव कृपा का सरल मार्ग

Tue, 22 Jul 2025 02:50 PM IST
new delhi Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Jul 2025 02:50 PM IST
सार

बिल्व पत्र की एक और विशेषता इसकी शीतलता है। यह भगवान शिव के तप्त शरीर को शांति और शीतलता प्रदान करता है, जो उनकी उग्रता को संतुलित करती है। यही कारण है कि श्रावण मास में विशेष रूप से बिल्व पत्र अर्पण का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
Sawan 2025 How to Offer Bel Patra On Shivling Rules Belpatra Chadane Ke Fayde in Hindi
बिल्व पत्र का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में बिल्व पत्र (बेल पत्र) का अत्यंत पवित्र स्थान है। इसे भगवान शिव का प्रिय पत्र माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि बिल्व पत्र में ब्रह्मा, विष्णु और महेश इन तीनों देवों का वास होता है। इसके तीन दल त्रिमूर्ति के प्रतीक माने जाते हैं। ब्रह्मा सृष्टि के लिए, विष्णु पालन के लिए और शिव संहार के लिए। इसीलिए जब भक्त शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाते हैं, तो वे त्रिदेवों की आराधना एक साथ करते हैं।
विज्ञापन


अध्यात्म में बिल्व पत्र के तीन दल सत्व, रज और तम। इन तीन गुणों का भी प्रतीक होते हैं, जो सम्पूर्ण सृष्टि के आधार हैं। शास्त्रों के अनुसार, बिल्व पत्र की एक विशेषता यह भी है कि इसमें तीन जन्मों के पापों का नाश करने की शक्ति होती है। शिव पुराण में इसका उल्लेख करते हुए कहा गया है।
विज्ञापन


"बिल्वपत्रस्य दर्शनं, स्पर्शनं पापनाशनम्।
अघोर पाप संहारं, बिल्वपत्रं शिवार्पणम्।।"


अर्थात बिल्व पत्र का केवल दर्शन, स्पर्श या भगवान शिव को अर्पण करना भी घोर से घोर पापों का नाश कर देता है। यह मंत्र स्पष्ट करता है कि बिल्व पत्र मात्र एक पत्ता नहीं, अपितु आध्यात्मिक शक्ति का वाहक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति बेल वृक्ष के नीचे स्थित शिवलिंग की पूजा करता है, वह न केवल पुण्य अर्जित करता है, बल्कि मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। इसके अतिरिक्त, जो भक्त बेल वृक्ष के नीचे बैठकर सिर पर जलधारा बहाते हैं, उन्हें समस्त पवित्र नदियों में स्नान करने के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2025: 23 जुलाई को मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें विधि और चार प्रहरों की पूजा का महत्व


बिल्व पत्र की एक और विशेषता इसकी शीतलता है। यह भगवान शिव के तप्त शरीर को शांति और शीतलता प्रदान करता है, जो उनकी उग्रता को संतुलित करती है। यही कारण है कि श्रावण मास में विशेष रूप से बिल्व पत्र अर्पण का विशेष महत्व होता है।

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, विवाह में आ रही अड़चनों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

बिल्व पत्र का विकल्प और विशेष नियम
यदि किसी कारणवश वनस्पति से प्राप्त बिल्व पत्र उपलब्ध न हो, तो स्वर्ण, रजत या ताम्र से निर्मित बिल्व पत्र बनवाकर भी भगवान शिव को अर्पित किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, इन धातु के बिल्व पत्रों से पूजन करने का फल भी उसी प्रकार मिलता है, जैसे वनस्पति जन्य पत्र से होता है। यदि संकल्पवश किसी विशेष संख्या में बिल्व पत्र चढ़ाने का नियम लिया गया हो, तो उस संकल्प का पूर्ण पालन आवश्यक होता है। प्रतिदिन उतनी ही संख्या में या उससे अधिक संख्या में बिल्व पत्र चढ़ाने चाहिए, परंतु अधिक संख्या में चढ़ाने के बाद अगले दिन कम नहीं करना चाहिए।

Nag Panchami 2025: कब मनाई जाएगी नागपंचमी? जानें इस दिन क्यों चढ़ाया जाता है नागों को दूध

पुण्य का अनुपम फल
पुराणों में उल्लेख है कि यदि कोई भक्त एक आक (मदार) पुष्प, एक कनेर का फूल और एक बिल्व पत्र संयुक्त रूप से शिवलिंग पर अर्पित करता है, तो उसे दस स्वर्ण मुद्राएं दान करने के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। इसके अलावा, केवल बेल वृक्ष का दर्शन और स्पर्श करने से भी कई प्रकार के पापों का नाश होता है। यह वृक्ष स्वयं शिवतत्त्व से युक्त माना गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed