Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि आज, विवाह में आ रही अड़चनों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Tue, 22 Jul 2025 12:22 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

सावन का महीना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है, खासतौर पर सावन शिवरात्रि के दिन किए गए उपायों से विवाह संबंधी रुकावटों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस बार सावन शिवरात्रि कब पड़ रही है और कौन-से उपाय लाभकारी माने गए हैं।

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Upay Remedy To Remove Obstacles in Marriage
Sawan - फोटो : Adobe stock

Sawan Shivratri 2025 Upay: हर किसी के जीवन में विवाह का बड़ा महत्व होता है। यह जीवन का एक मुख्य पड़ाव होता है, जो आगे के जीवन को प्रभावित करता है। लेकिन कई लोगों को विवाह से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार रिश्ते तय होकर भी किसी न किसी कारणवश टूट जाते हैं या विलंब हो जाता है। ऐसे में सावन का महीना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है, खासतौर पर सावन शिवरात्रि के दिन किए गए उपायों से विवाह संबंधी रुकावटों को दूर किया जा सकता है। सावन शिवरात्रि की तिथि को बहुत ही शुभ और शक्तिशाली माना गया है। आइए जानते हैं कि इस बार सावन शिवरात्रि कब पड़ रही है और कौन-से उपाय लाभकारी माने गए हैं।



Daan in Sawan: सावन में न करें इन चीजों का दान, हो सकता है भारी नुक़सान
Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और स्नान दान का महत्व

Trending Videos
Sawan Shivratri 2025 Upay Remedy To Remove Obstacles in Marriage
Sawan 2025 - फोटो : adobe

सावन शिवरात्रि का महत्व
सावन शिवरात्रि का दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पवित्र विवाह संपन्न हुआ था। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और विधिविधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करता है, तो उसकी विवाह से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव है। 

Sawan Shivratri 2025 Upay Remedy To Remove Obstacles in Marriage
सावन शिवरात्रि 2025 तिथि - फोटो : adobe

सावन शिवरात्रि 2025 तिथि

  • सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ: 23 जुलाई, प्रातः  04:39 मिनट पर
  • सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त: 24 जुलाई, देर रात 02:28 मिनट पर
  • 23 जुलाई 2025 को सावन माह की शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Upay Remedy To Remove Obstacles in Marriage
विवाह संबंधित बाधाएं दूर करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : adobe stock

विवाह संबंधित बाधाएं दूर करने के लिए करें ये उपाय
सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष रूप से पूजन करने से विवाह के योग प्रबल होते हैं। यदि किसी जातक को विवाह में लगातार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा हो, तो उसे इस दिन भगवान शिव का षोडशोपचार विधि से पूजन करना चाहिए। 

Sawan Somwar Vrat Udyapan: सावन सोमवार व्रत का उद्यापन कब और कैसे करें? जानिए सामग्री, महत्व और विधि
Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और स्नान दान का महत्व

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Upay Remedy To Remove Obstacles in Marriage
विवाह संबंधित बाधाएं दूर करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : adobe

शिवलिंग पर दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक करें और माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं जैसे चूड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि अर्पित करें। यह उपाय नियमित रूप से करने से जल्दी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माना जाता है कि इससे अगले शुभ मुहूर्त तक विवाह निश्चित हो जाता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed