{"_id":"63a6886d4458110d1e158ba1","slug":"ravana-story-know-interesting-facts-about-lanka-and-ravana-empire","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या रावण सबसे बलवान असुर था ? लंका पर किस असुर का राज्य था ? आखिर क्यों गंवाई लंका ?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
क्या रावण सबसे बलवान असुर था ? लंका पर किस असुर का राज्य था ? आखिर क्यों गंवाई लंका ?
Sat, 24 Dec 2022 10:34 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:34 AM IST
सार
अक्सर हम लंका को लेकर सोचते हैं कि उसका वास्तविक अधिकारी कौन था। क्या वो रावण की थी ? क्या उसे वाकई रावण ने बनवाया था ? तो जवाब है नहीं। दरअसल लंका को विश्वकर्मा ने इंद्र के लिए बनाया था।
विज्ञापन
लंका असुरों के पास थी तो रावण को लंका क्यों लेनी पड़ी ?
विस्तार
वर्तमान में हम जब भी असुर की बात करते हैं तो लोगों के जहन में सिर्फ कुछ ही असुरों के नाम आते हैं जैसे कंस, शिशुपाल, रावण इत्यादि लेकिन क्या आपको पता है कि धर्म ग्रंथों में इनसे भी कई बलवान असुरों का वर्णन है। इसके अलावा भी कई ऐसे लोग है जिन्हे ऐसा लगता है की असुरों की वास्तविक तौर पर रावण के बाद पहचान मिली लेकिन ऐसा भी नहीं है। दूसरी ओर माता पार्वती और शिव का असुरों के प्रति इतना प्रेम क्यों है यह भी एक सवाल लोगों के दिल में आता है। दरअसल इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़िए।
विज्ञापन
1 - असुर वंश रावण से कई पहले से था। हेति प्रहेति से रक्ष जाति की शुरुआत होती है। प्रहेति के संन्यास लेने के बाद हेति के विवाह काल की बेटी ‘भया’से हुआ था। विद्युत्केश नाम के पुत्र की उनको प्राप्ति हुई। इसके बाद संध्या की पुत्री 'सालकटंकटा' से उसे एक पुत्र हुआ जिसे काम के वशीभूत होकर उसने पर्वत पर छोड़ दिया। उस पुत्र के महादेव और पार्वती ने आशीर्वाद दिया और पालन पोषण किया। कहते है कि पार्वती ने ही उसे पुष्पक विमान दिया और उसके सुनहरे केश देखकर उसका नाम ‘सुकेश’रखा था। तभी से असुरों के प्रति पार्वती और महादेव के मन में भावुकता पैदा हुई। पार्वती ने ही उसे पाताल जाकर वंश वृद्धि करने के लिए कहा और कालांतर में माल्यवान, सुमाली और माली जैसे 3 महायोद्धा उसे पुत्र के रूप में मिले।
विज्ञापन
2 - अक्सर हम लंका को लेकर सोचते हैं कि उसका वास्तविक अधिकारी कौन था। क्या वो रावण की थी ? क्या उसे वाकई रावण ने बनवाया था ? तो जवाब है नहीं। दरअसल लंका को विश्वकर्मा ने इंद्र के लिए बनाया था। वो चारों और समुद्र से घिरी हुई त्रिकूट पर्वत के ऊपर थी और स्वर्ण की थी लेकिन इंद्र की पत्नी को वह स्वीकार नहीं थी जिसके बाद वो काफी समय तक बिना राजा के रही। सुकेश के पाताल जाने के बाद उसके पुत्रों के द्वारा वंश वृद्धि हुई और उन्होंने ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर वरदान प्राप्त किए। तीनों के तप से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने ही उन्हें लंका में निवास दिया था। हालांकि सबसे छोटे भाई माली को यह स्वीकार नहीं था लेकिन माल्यवान के कहने पर दोनों भाई लंका पहुंचे और पूरी रक्ष प्रजाति को लेकर लंका को बसाया।
विज्ञापन
3 - अब प्रश्न यह आता है कि अगर लंका असुरों के पास थी तो रावण को लंका क्यों लेनी पड़ी ? दरअसल माल्यवान, सुमाली और माली जैसे 3 महायोद्धा मिलकर बेक़ाबू होते जा रहे थे जिसके कारण स्वयं देवताओं की मदद करने श्री विष्णु को आना पड़ा और उन्होंने इन 3 असुरों के साथ मिलकर देवासुर संग्राम लड़ा। श्री विष्णु के हाथों सबसे छोटे भाई ‘माली’ का संहार हुआ और उसके बाद पूरी सेना को उन्होंने छिन्न भिन्न कर दिया। सभी असुर एक बार फिर पाताल खदेड़ दिए गए और उसके बाद लंका कुबेर को मिली। कालांतर में पुलत्स्य के पुत्र विश्रवा को असुर सुमाली की पुत्री केकसी ने अपने यौवन के जाल में बाँधा और रावण का जन्म हुआ और इसी रावण में अपने नाना की लंका को कुबेर से वापस लिया।
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023