Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2026 Lord Ganesha Aarti Lyrics in Hindi Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti

गणेश जी की आरती: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा में जरूर करें गणेश जी की आरती, जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा...

Sat, 07 Nov 2026 06:50 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Nov 2026 06:50 PM IST
सार

 Ganesh Ji Ki Aarti: दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। दिवाली के दिन प्रदोष काल और निशिता काल में लक्ष्मी माता और भगवान गणेश की पूजा और आरती करने की परंपरा होती है। आइए जानते हैं भगवान गणेश जी की आरती। 

विज्ञापन
Diwali 2026 Lord Ganesha Aarti Lyrics in Hindi Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti
diwali 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। यह पर्व पांच दिनों तक चलता है, जो धनतेरस के साथ शुरू हो जाता है। दिवाली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है, जिसकी तैयारियां पहले से शुरू हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करने से धन, सुख, वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, वहीं भगवान गणेश को रिद्धि-सिद्धि का दाता और विध्नहर्ता कहते हैं। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता भी माना जाता है और इनकी पूजा सबसे पहले करने का विधान होता है। दिवाली पर पूजा के दौरान माता लक्ष्मी की आरती के साथ-साथ भगवान गणेश की भी आरती की जाती है। बिना गणेश आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है। 

विज्ञापन


Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi : जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed