फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Budhwar Ke Upay Do These remedies On Wednesday To Get Lord Ganesha Blessings In Hindi

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये सरल उपाय, भगवान गणेश हर मनोकामना करेंगे पूरी

Wed, 27 Dec 2023 04:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Dec 2023 04:48 AM IST
सार

 Budhwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन
Budhwar Ke Upay Do These remedies On Wednesday To Get Lord Ganesha Blessings In Hindi
बुधवार के उपाय जो बदल सकते हैं किस्मत - फोटो : iStock

विस्तार

Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। कहा जाता है कि बुध ग्रह के नाम से ही इस दिन का नाम बुधवार पड़ा है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के इन्हीं चमत्कारी उपायों के बारे में जो जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं...  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

  • यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • अगर आप आर्थिक समस्याओं या कर्ज से परेशान हैं तो प्रत्येक बुधवार को गणेश स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
  • हर बुधवार को 'ओम गं गणपतये नमः:' या 'श्री गणेश नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं क्योंकि गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है।
  • वहीं यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना भी शुभ होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed