फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dhanteras 2026 From Gold and Silver to Utensils Know What Is Auspicious to Buy

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ? सोना-चांदी से लेकर बर्तन तक, जानें पूरी लिस्ट

Wed, 04 Nov 2026 10:00 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

Dhanteras 2026 Shopping: धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास चीजें घर लाने से सुख-समृद्धि आती है। जानें धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है और इन चीजों का धार्मिक महत्व।

विज्ञापन
Dhanteras 2026 From Gold and Silver to Utensils Know What Is Auspicious to Buy
धनतेरस पर क्या खरीदें - फोटो : adobe

विस्तार

Dhanteras 2026 Shopping: धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना, चांदी, नए बर्तन और कुछ खास वस्तुएं खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। यही वजह है कि लोग इस दिन अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है और किन वस्तुओं को खरीदने के पीछे धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है? अगर आप भी 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस दिन क्या खरीदना अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

धनतेरस 2026 कब है?
साल 2026 में धनतेरस का पर्व शुक्रवार, 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत मानी जाती है।

विज्ञापन


धनतेरस 2026: 6 या 7 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें-क्या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर क्या खरीदें 

  • धनतेरस पर खरीदें सोना:धनतेरस पर सोना खरीदना सबसे लोकप्रिय परंपराओं में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोने को समृद्धि, वैभव और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन लोग सोने के सिक्के, आभूषण और अन्य सोने की वस्तुएं खरीदना पसंद करते हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर घर में सोना लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • चांदी खरीदना शुभ माना जाता है: धनतेरस पर चांदी खरीदने का भी विशेष महत्व है। इस दिन चांदी के सिक्के, पायल, बर्तन और अन्य वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। कई लोग मां लक्ष्मी और गणेश जी की आकृति वाले चांदी के सिक्के खरीदकर दिवाली की पूजा में इस्तेमाल करते हैं। चांदी को शुद्धता और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
  • धनतेरस पर खरीदें नए बर्तन: धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। इस दिन लोग पीतल, तांबे, स्टील और चांदी के बर्तन खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नए बर्तन घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक माने जाते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार पूजा के बर्तन, थाली, कटोरी, गिलास या कलश खरीद सकते हैं।
  • चांदी के लक्ष्मी-गणेश खरीदना भी शुभ है: धनतेरस और दिवाली के अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियां खरीदने का विशेष चलन है। मां लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना जाता है, जबकि गणेश जी बुद्धि, विवेक और शुभ शुरुआत के प्रतीक हैं। कई परिवार इन मूर्तियों को अपने घर के मंदिर में स्थापित करते हैं और दिवाली पूजन में शामिल करते हैं।
  • मां लक्ष्मी के चांदी के चरण खरीदें: धनतेरस पर मां लक्ष्मी के चांदी के चरण खरीदने का भी चलन है। धार्मिक मान्यताओं में लक्ष्मी चरणों को घर में देवी के शुभ आगमन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इन्हें अपने पूजा स्थल या घर के प्रवेश द्वार के पास पारंपरिक रीति के अनुसार स्थापित करते हैं।
  • धनतेरस पर खरीदें कुबेर यंत्र: भगवान कुबेर को धन और संपत्ति का अधिपति माना जाता है। धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीदने और उसे घर के मंदिर में रखने की भी धार्मिक परंपरा है। कई लोग इसे धन-संपत्ति और आर्थिक स्थिरता की कामना से अपने पूजा स्थल में रखते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed