Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमा एकादशी व्रत कथा: शोभन को कैसे मिला दिव्य नगर, जानें कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी व्रत की पौराणिक कथा

Thu, 05 Nov 2026 12:07 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

Rama Eakdashi Vrat Katha: मा एकादशी का उपवास करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्रत के पुण्यफल को प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को रमा एकादशी की पौराणिक कथा का पाठ भी करना चाहिए।

विज्ञापन
Rama Eakdashi Vrat Katha 2026 shobhan chandrbhaga pauranik katha
रमा एकादशी व्रत कथा - फोटो : AI

Rama Eakdashi Vrat Katha In Hindi: रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर 2026, गुरुवार को यानी आज है। दीपावली से चार दिन पहले आने वाली इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इसका नाम माता लक्ष्मी के एक अन्य नाम 'रमा' पर पड़ा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का उपवास करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। व्रत के पुण्यफल को प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को रमा एकादशी की पौराणिक कथा का पाठ भी करना चाहिए।

Trending Videos
Rama Eakdashi Vrat Katha 2026 shobhan chandrbhaga pauranik katha
रमा एकादशी व्रत कथा - फोटो : amar ujala

रमा एकादशी व्रत कथा
प्राचीन समय में मुचुकुंद नाम के एक प्रतापी और धर्मपरायण राजा हुआ करते थे। उनकी मित्रता देवराज इंद्र, यमराज, कुबेर, वरुण और विभीषण जैसे महान व्यक्तित्वों से थी। राजा भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। उनकी एक पुत्री थी, जिसका नाम चंद्रभागा था। उसका विवाह चंद्रसेन के पुत्र शोभन के साथ हुआ था।

एक बार शोभन अपनी पत्नी चंद्रभागा के साथ उसके मायके आया हुआ था। संयोग से उन दिनों रमा एकादशी का पर्व नजदीक था। चंद्रभागा को इस बात की चिंता सताने लगी कि उसका पति एकादशी का उपवास कैसे रख पाएगा। शोभन शारीरिक रूप से काफी कमजोर था और उसके लिए लंबे समय तक भूखे रहना कठिन था।

एकादशी से एक दिन पहले राजा मुचुकुंद ने पूरे राज्य में घोषणा करवा दी कि पर्व के दिन किसी भी व्यक्ति को भोजन नहीं करना है। यह सुनकर शोभन घबरा गया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह भूख बर्दाश्त नहीं कर सकता और उसे कोई ऐसा रास्ता बताना चाहिए, जिससे उसकी जान बच सके।
 

Rama Eakdashi Vrat Katha 2026 shobhan chandrbhaga pauranik katha
रमा एकादशी व्रत कथा - फोटो : freepik

इस पर चंद्रभागा ने उसे समझाया कि उनके पिता के राज्य में एकादशी के दिन सभी लोग उपवास रखते हैं। ऐसे में यदि वह भोजन करना चाहता है, तो उसे किसी दूसरे स्थान पर जाना होगा। राज्य में रुकने पर उसे भी व्रत का पालन करना पड़ेगा।

पत्नी की बात सुनकर शोभन ने उपवास करने का निर्णय लिया और अपना भाग्य भगवान के भरोसे छोड़ दिया। हालांकि, भूख और कमजोरी के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई। अंततः एकादशी की अगली सुबह उसके प्राण निकल गए। राजा ने विधि-विधान से सुगंधित लकड़ियों के माध्यम से उसका अंतिम संस्कार करवाया। वहीं, चंद्रभागा ने अपने पिता के घर पर ही रहने का फैसला किया।

रमा एकादशी का व्रत करने के पुण्य से शोभन को मंदराचल पर्वत पर एक सुंदर और भव्य नगर प्राप्त हुआ। वहां सुख-सुविधाओं के साथ धन-धान्य की कोई कमी नहीं थी। हालांकि, यह नगर स्थायी नहीं था, क्योंकि शोभन ने एकादशी का उपवास पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ नहीं किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rama Eakdashi Vrat Katha 2026 shobhan chandrbhaga pauranik katha
रमा एकादशी व्रत कथा - फोटो : adobe stock

कुछ समय बाद मुचुकुंद राज्य का एक ब्राह्मण तीर्थयात्रा करते हुए उस दिव्य नगर में पहुंचा। वहां उसने शोभन को देखा और पहचान लिया कि वह राजा मुचुकुंद का दामाद है। शोभन ने भी ब्राह्मण को पहचान लिया और अपने ससुराल तथा राज्य के लोगों का हालचाल पूछा।

ब्राह्मण ने सभी के कुशल होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने शोभन से पूछा कि उसे इतना सुंदर नगर किस प्रकार प्राप्त हुआ? तब शोभन ने बताया कि यह सब रमा एकादशी के व्रत का फल है। हालांकि, उसने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धा में कमी रहने के कारण उसका यह नगर अस्थिर है।

शोभन ने ब्राह्मण से आग्रह किया कि वह उसकी पत्नी चंद्रभागा को इस बारे में बताए। उसे विश्वास था कि पत्नी के एकादशी व्रत से प्राप्त पुण्य के कारण उसका नगर स्थायी हो सकता है। ब्राह्मण ने वापस लौटकर चंद्रभागा को पूरी घटना सुनाई। पति के बारे में जानकर वह उनसे मिलने के लिए उत्सुक हो उठी और ब्राह्मण से उसे मंदराचल पर्वत तक ले जाने का अनुरोध किया।
 

विज्ञापन
Rama Eakdashi Vrat Katha 2026 shobhan chandrbhaga pauranik katha
रमा एकादशी व्रत कथा - फोटो : adobe

इसके बाद ब्राह्मण चंद्रभागा को लेकर मंदराचल पर्वत के निकट वामदेव ऋषि के आश्रम पहुंचा। ऋषि ने पूरी घटना जानने के बाद वैदिक मंत्रों के साथ चंद्रभागा का अभिषेक किया। ऋषि के मंत्रों और उसके एकादशी व्रत के पुण्य प्रभाव से चंद्रभागा को दिव्य स्वरूप प्राप्त हुआ। इसके बाद वह अपने पति शोभन के पास पहुंची।

पत्नी को सामने देखकर शोभन अत्यंत प्रसन्न हुआ और उसे अपने पास बैठाया। तब चंद्रभागा ने बताया कि वह आठ वर्ष की आयु से ही पूरी श्रद्धा के साथ एकादशी का व्रत करती आ रही है। उसने अपने व्रत से अर्जित पुण्य पति को समर्पित कर दिया। चंद्रभागा के पुण्य के प्रभाव से शोभन का नगर स्थायी हो गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी वहां सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करने लगे।
 

यम पंचक 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली से भाई दूज तक, जानें पांचों पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त
नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस दिन यम दीप क्यों जलाया जाता है?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed