Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यम पंचक 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली से भाई दूज तक, जानें पांचों पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त

Manoj Kumar Dwivedi मनोज कुमार द्विवेदी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक लगातार 5 पर्व होते हैं। शास्त्रों में इन पांच दिनों को यम पंचक कहा गया है। इन पांच दिनों में यमराज, वैद्यराज धन्वंतरि, लक्ष्मी-गणेश, हनुमान, काली और गोवर्धन पूजा का विधान है। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं यम पंचक में कौन-कौन से 5 पर्व शामिल हैं। 

विज्ञापन
Yam Panchak 2026 Dhanteras Diwali Bhai Dooj Date Shubh Muhurat
यम पंचक 2026 - फोटो : AI

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक लगातार 5 पर्व होते हैं। शास्त्रों में इन पांच दिनों को यम पंचक कहा गया है। इन पांच दिनों में यमराज, वैद्यराज धन्वंतरि, लक्ष्मी-गणेश, हनुमान, काली और गोवर्धन पूजा का विधान है। आइए जानते हैं यम पंचक में कौन-कौन से 5 पर्व शामिल हैं। 



1. धनतेरस
धनतेरस धन, सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है. यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाएगा । कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर शुक्रवार को सुबह  10 बजकर 30 मिनट से  प्रारंभ होकर 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।इस दिन का मुख्य संबंध यमराज की आराधना से है। आयुर्वेद के प्रवर्तक धनवंतरि की जयंती भी इसी दिन होती है। यम दीप जलाना इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण है,शाम को यमराज के निमित्त दीप जलाकर घर के दरवाजे के बाहर रखना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी पूजन की परंपरा भी है। लोक मान्यता के अनुसार इस दिन स्वर्ण या रजत मुद्राएं अथवा बर्तन खरीदना शुभ होता है।

धनतेरस के शुभ मुहूर्त
-शुभ चौघड़िया- सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 1बजकर 15 मिनट तक 
- चर चौघड़िया- सायं काल 4 बजे से सायं काल 5 बजकर 23 मिनट तक 
- लाभ चौघड़िया- रात्रि 8 बजकर 37 से रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक 
- शुभ चौघड़िया- रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से रात्रि 1 बजकर 29 मिनट तक 
 

Trending Videos
Yam Panchak 2026 Dhanteras Diwali Bhai Dooj Date Shubh Muhurat
नरक चतुर्दशी 2026 - फोटो : AI

2. नरक चतुर्दशी
नरक चतुर्दशी को नरका चौदस और हनुमान जयंती के रूप में भी प्रतिष्ठा प्राप्त है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर शनिवार को सुबह 10 बजकर 47  मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 08 नवंबर रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर होगा।नरक चतुर्थी के दिन रूप निखारा जाता है, जिसके लिए प्रात: काल स्नान की परंपरा है। इसलिए उदया तिथि को देखते हुए नरक चतुर्दशी 08 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन बड़ी दिवाली भी है। हालांकि जो लोग मां काली, हनुमान जी और यमदेव की पूजा करते हैं वे 07 नवंबर शनिवार को नरक चतुर्थी यानी छोटी दिवाली का पर्व मनाएंगे।

शास्त्रतीय मान्यताओं अनुसार के इस दिन शाम को चार बातियों वाला दीपक घर के बाहर कूड़े के ढेर पर जलाना चाहिए। खास बात यह कि दीपक पुराना होना चाहिए। इसके पीछे मान्यता यह है कि स्थान चाहे कोई भी हो शुभता का वास हर जगह है। समय विशेष पर उसका महत्व होता है। नरक चतुर्दशी पर सूर्योदय के पूर्व शरीर पर उबटन लगाकर स्नान करने की प्रक्रिया को अभ्यंग स्नान कहा जाता है। इस बार अभ्यंग स्नान का समय 08 नवंबर रविवार को सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक है।
 

Yam Panchak 2026 Dhanteras Diwali Bhai Dooj Date Shubh Muhurat
दिवाली 2026 - फोटो : AI

3. दीपावली
दीपावली सनातनी परंपरा में रात में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों में एक है। शिवरात्रि, होलिका दहन, शरद पूर्णिमा की भांति ही दीपावली में भी संपूर्ण रात्रि जागरण का विधान है। इस साल दीपावली 08 नवंबर, रविवार के दिन पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है, इसलिए इस दिन शाम के समय घर के द्वार खुले रखे जाते हैं। दीपावली के शुभ दिन पर लक्ष्मी-गणेश जी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। व्यापारी वर्ग के लिए दीपावली बहुत महत्वपूर्ण पर्व है ,इसी दिन खाता-बही,कलम,तुला आदि पूजन किया जाता है।

इसके साथ ही दीपावली पर पूर्वजों का पूजन करें और धूप व भोग अर्पित करें। प्रदोष काल के समय हाथ में उल्का धारण कर पितरों को मार्ग दिखाएं। यहां उल्का से तात्पर्य है कि दीपक जलाकर या अन्य माध्यम से अग्नि की रोशनी में पितरों को मार्ग दिखायें। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 08 नवंबर रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगी और 09 नवंबर सोमवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर कार्तिक अमावस्या तो 09 नवंबर को होगी, लेकिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल 08 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, 09 नवंबर को प्रदोष काल के समय शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. इस वजह से इस साल दीपावली का त्योहार 08 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। 9 नवंबर को स्नान दान की सोमवती अमावस्या रहेगी।

प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष काल 08 नवंबर रविवार को सायं काल 5 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट  तक रहेगा, जिसमें वृषभ काल (स्थिर लग्न) 5 बजकर 37 मिनट से  7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
लक्ष्मी पूजा का प्रदोष काल का मुहूर्त का समय सायं काल 5 बजकर 13 मिनट  से सायं काल 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. 

निशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त
श्री महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है जोकि रात्रि 11 बजकर 17 मिनट से रात्रि 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yam Panchak 2026 Dhanteras Diwali Bhai Dooj Date Shubh Muhurat
गोर्वधन पूजा - फोटो : amar ujala

4. गोर्वधन पूजा
गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को करते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गो माता की पूजा करने का विधान है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवताओं के राजा इंद्र के अहंकार को तोड़ा था। गोवर्धन पूजा के दिन को भगवान श्रीकृष्ण की जीत के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट मनाते हैं।

इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 09 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31मिनट से प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 10 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजे होगा. उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर मंगलवार को होगी।
 

विज्ञापन
Yam Panchak 2026 Dhanteras Diwali Bhai Dooj Date Shubh Muhurat
भाई दूज 2026 - फोटो : amar ujala

5. भाईदूज
हिंदू पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 11 नवंबर बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 तक व्याप्त रहेगी। इसलिए भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर  बुधवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक है। हिंदू ज्योतिष में उदया तिथि का भी विशेष महत्व है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा।

यह पर्व रक्षाबंधन के भी पहले से सनातनी समाज का हिस्सा रहा है। स्कंद पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण दोनों में ही इसकी महत्ता का वर्णन है। इस दिन प्रत्येक भाई का दायित्व है कि वह विवाहित बहन के घर जाए। उसके हाथ का पका भोजन ग्रहण कर सामर्थ के अनुसार द्रव्य, वस्त्रत्त्, मिष्ठान्न आदि भेंट करे। यदि बहन अविवाहित और छोटी है तो उसकी इच्छानुसार भेंट दे। इसी दिन कायस्थ समाज चित्रगुप्त पूजन भी करता है।

ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed