धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? सोना-चांदी खरीदने और बर्तन की परंपरा क्यों
06 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?
विस्तार
Dhanteras 2026 Date Shopping Time: इस वर्ष 6 नवंबर को धनतेरस है। हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार को बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का मनाया जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और नई-नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और दूसरी चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
धनतेरस 2026 तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 नवंबर को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर होगा।
धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त
पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 से 07: 57 तक
धनतेरस 2026 खरीदारी मुहूर्त
- दिन की खरीदारी: 11:36 बजे से 12:24 बजे
- शाम की खरीदारी: 06:19 बजे से 08:17 बजे
- प्रदोष काल - शाम 05:33 से 08:09 बजे
- वृषभ काल -शाम 06:02 से 07:57 बजे
- त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 06 नवंबर सुबह 10:30 बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त - 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे
धनतेरस के शुभ मुहूर्त चौघड़िया
- शुभ चौघड़िया- सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 1बजकर 15 मिनट तक
- चर चौघड़िया- सायं काल 4 बजे से सायं काल 5 बजकर 23 मिनट तक
- लाभ चौघड़िया- रात्रि 8 बजकर 37 से रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक
- शुभ चौघड़िया- रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से रात्रि 1 बजकर 29 मिनट तक
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा क्यों ?
धनतेरस पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा, सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का परंपरा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि हाथ में सोने का कलश लेकर प्रगट हुए थे इसलिए इस दिन से सोना और बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। वहीं अपनी क्षमता के अनुसार दूसरी धातुओं की भी खरीदारी की जाती है। सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए इस दिन चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और आभूषण आदि की खरीदारी होती है।
क्यों मनाया जाता है धनतेरस ?
धनतेरस का पर्व धन, सुख- समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का पर्व है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की आराधना और दीपदान का महत्व होता है। इस दिन आयुर्वेद के प्रवर्तक धनवंतरि का प्राक्ट्य पर्व भी मनाया जाता है। यम दीप जलाना इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण है, शाम को यमराज के निमित्त दीप जलाकर घर के दरवाजे के बाहर रखना चाहिए। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन आदि खरीदने की परंपरा होती है।