फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर बन रहे हैं भद्रावास योग समेत कई मंगलकारी योग, जानें महत्व

Fri, 15 Nov 2024 06:13 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:13 AM IST
सार

इस साल देव दीपावली पर दुर्लभ भद्रावास योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी और इसके साथ ही कई विशेष फल की प्राप्ति भी होगी।

विज्ञापन
Dev diwali 2024 date bhadra vaas yog variyan yoga on dev deepawali 2024
देव दीपावली 2024 - फोटो : Amar Ujala

Dev Deepawali 2024: आज कार्तिक पूर्णिमा है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को है। इस शुभ अवसर पर देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही महादेव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था और त्रिलोक की रक्षा की थी। इस उपलक्ष्य में देवताओं ने देव लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव की पूजा आराधना करने और संध्याकाल में गंगा आरती करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और मनवांछित फल मिलता है। इस साल देव दीपावली पर दुर्लभ भद्रावास योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी और इसके साथ ही कई विशेष फल की प्राप्ति भी होगी।


 

Dev diwali 2024 date bhadra vaas yog variyan yoga on dev deepawali 2024
Dev Diwali 2024 - फोटो : freepik
देव दीपावली 2024 शुभ मुहूर्त
इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को सुबह 06:19 बजे शुरू होगी और 16 नवंबर को देर रात 02:58 बजे इसका समापन होगा। ऐसे में 15 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। देव दीपावली को पूजा और आरती के लिए शुभ समय संध्याकाल 05:10 बजे से लेकर 7:47 बजे तक है।
 

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dev diwali 2024 date bhadra vaas yog variyan yoga on dev deepawali 2024
Dev Diwali 2024 - फोटो : freepik

भद्रावास योग
ज्योतिष में भद्रावास योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि इस योग में भगवान शिव की पूजा की जाए, तो व्यक्ति को अमोघ फल प्राप्त होता है। इस बाद देव दीपावली के दिन भद्रावास योग शाम 4:37 बजे तक है। मान्यता के अनुसार इस समय तक भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। शास्त्रों में बताया गया है कि भद्रा के पाताल और स्वर्ग लोक में रहने के दौरान पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों का कल्याण होता है, इसलिए इस योग को बहुत ही मंगलकारी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev diwali 2024 date bhadra vaas yog variyan yoga on dev deepawali 2024
Dev Diwali 2024 - फोटो : freepik
वरीयान योग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार देव दीपावली पर वरीयान योग का भी मंगलकारी संयोग निर्मित हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:31 बजे से हो रहा है। इस दौरान शिव-शक्ति की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का वास होता है।
विज्ञापन
Dev diwali 2024 date bhadra vaas yog variyan yoga on dev deepawali 2024
Dev Deepawali 2024 - फोटो : अमर उजाला
करण
देव दीपावली के दिन बव करण का भी निर्माण हो रहा है। इस करण का निर्माण संध्याकाल में 4:38 बजे से हो रहा है और इसका समापन 16 नवंबर को देर रात 2:58 बजे होगा। 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed