फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   zila parishad and panchayat committees will get technical assistants for the first time

जिला परिषदों और पंचायत समितियों को पहली बार मिलेंगे तकनीकी सहायक

Sat, 29 May 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
zila parishad and panchayat committees will get technical assistants for the first time
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में जिला परिषदों और पंचायत समितियों को पहली बार तकनीकी सहायक मिलेंगे। राज्य के ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज संस्थाओं को 15 वें वित्तायोग से मिली करोड़ों रुपये की राशि खर्च न होने के बाद सरकार हरकत में आई है। प्रदेश के ग्रामीण विकास कार्य कराने से पहले जिला परिषद और पंचायत समितियों को ई-टेंडर आमंत्रित कराने में परेशानी हो रही थी। इस काम के लिए तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से दरकार रही है।

विज्ञापन


इस कारण से 15 वें वित्तायोग से मिली 409 करोड़ में से तीस फीसदी राशि जिला परिषदों और पंचायत समिति के माध्यम से खर्च नहीं हो पाई थी। इन संस्थाओं को अभी तक दो किस्तों में धनराशि मिल चुकी है लेकिन ये विकास कार्यों पर धनराशि व्यय करने में विफल रही हैं। सरकार के ध्यान में मामला आने के बाद शीघ्र ही जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 72 पद तकनीकी सहायकों भरने का फैसला लिया गया है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला परिषदों और पंचायत समितियों को ग्रामीण विकास करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को देखते हुए सरकार ने 72 तकनीकी सहायकों की तैनाती करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed