{"_id":"60b9106d8ebc3e7517725c49","slug":"youth-will-be-vaccinated-from-4-june-in-66-private-hospitals-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 66 निजी अस्पतालों में भी चार जून से युवाओं को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के 66 निजी अस्पतालों में भी चार जून से युवाओं को लगेगा टीका
Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों में युवाओं के टीकाकरण के लिए बाकायदा टीकों के रेट की सूची भी भेज दी है। निजी अस्पताल अपने स्तर पर यह वैक्सीन कंपनियों से खरीदेगी। निजी अस्पताल कोविशील्ड का टीका लगाने के 850 और कोवैक्सीन का टीका लगाने के 1250 रुपये में वसूल करेगा।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन(फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में युवाओं के लिए निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया फिलहाल बंद हो गई है, क्योंकि सरकार के पास इन आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है। दूसरी ओर सरकार की ओर अधिकृत प्रदेश के 66 निजी अस्पतालों में शुक्रवार से 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंडी में बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में युवाओं के लिए अब 15 जून के बाद ही निशुल्क टीकाकरण शुरू हो सकेगा, जबकि प्रदेश में अभी 45 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण सुचारु रूप से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों में युवाओं के टीकाकरण के लिए बाकायदा टीकों के रेट की सूची भी भेज दी है। निजी अस्पताल अपने स्तर पर यह वैक्सीन कंपनियों से खरीदेगी।
विज्ञापन
निजी अस्पताल कोविशील्ड का टीका लगाने के 850 और कोवैक्सीन का टीका लगाने के 1250 रुपये में वसूल करेगा। कांगड़ा जिले के फोर्टिस अस्पताल में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लग सकेगा। यहां इन वैक्सीन की बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी। गुरुवार को पहला स्लॉट भी खोला गया।
विज्ञापन
अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने बताया कि गुरुवार को 3 बजे से 4 बजे तक वैक्सीन की बुकिंग शुरू हुई। स्लॉट बुकिंग करवाने वाले व्यक्तियों को शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है और सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही इसकी रजिस्ट्रेशन की जा रही है। शुक्रवार को उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू होगा।