फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth should help the administration in war: General Kaushik

युद्ध में युवा करें प्रशासन की मदद : जनरल कौशिक

Thu, 08 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth should help the administration in war: General Kaushik
शिमला। उमंग फाउंडेशन की ओर से बुधवार को ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल अतुल कौशिक (सेवानिवृत्त) ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला का विषय युद्ध की स्थिति में युवाओं का दायित्व रखा था। मेजर ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह युद्ध की स्थिति में वालंटियर बनकर सामाजिक सुरक्षा में सरकार का सहयोग करें। अफवाहों को रोकने, दुश्मन के हवाई हमले के घायलों को फर्स्ट एड और रेस्क्यू करने, पीड़ितों तक राहत पंहुचाने, रक्तदान शिविर लगाने और सरकारी निर्देशों का पालन करवाने में युवा बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस वेबिनार में 100 युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्षा विशेषज्ञ से प्रश्न पूछे। जनरल कौशिक ने कहा कि युवा वर्ग को पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और राज्य आपदा राहत (एसडीआरएफ) के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इससे पूर्व मेजर जनरल कौशिक ने बताया कि युद्ध कितने प्रकार के होते हैं और भारतीय सेना उनसे कैसे निपटती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article