{"_id":"649996c202367d48f20bf0b7","slug":"youth-of-guthan-village-of-theog-drowned-in-pabbar-river-near-hatkoti-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग के गुठाण गांव का युवक पब्बर नदी में लापता, हाटकोटी के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग के गुठाण गांव का युवक पब्बर नदी में लापता, हाटकोटी के पास हादसा
Mon, 26 Jun 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Jun 2023 09:14 PM IST
सार
शिमला जिले में हाटकोटी के पास पब्बर नदी में ठियोग तहसील के गुठाण गांव का युवक लापता हो गया। हादसा सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ।
विज्ञापन
पब्बर नदी में डूबे युवक को खोजती टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हाटकोटी के पास पब्बर नदी में ठियोग तहसील के गुठाण गांव का युवक लापता हो गया। हादसा सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया। ठियोग तहसील के गुठाण गांव से लोग देवता के साथ हाटकोटी के लिए पैदल आए थे। सोमवार दोपहर हाटकोटी पहुंचने पर सभी देवलू स्नान के लिए पब्बर नदी के तट पर पहुंचे। इस दौरान पब्बर नदी में नहाते समय आर्यन ठाकुर पुत्र राम लाल गुठाण तहसील ठियोग जिला शिमला उम्र 21 साल फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना के समय युवक के पिता भी मौके पर ही मौजूद थे। युवक चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है। नदी में हादसा शाम करीब तीन बजे हुआ। सूचना के बाद दमकल की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पानी गहरा होने के कारण युवक नहीं मिल पाया है। मौके पर जेसीबी से पानी की गहराई को कम किया जा रहा है। हादसे के करीब साढ़े तीन घंटे बाद युवक का पता नहीं चल रहा है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर है। एक जेसीबी को पहले भेजा गया था। अब एक एलएनटी को भेजा गया ताकि नदी के बहाव को बदल कर लापता युवक को तलाशा जा सके।
विज्ञापन