Agniveer Bharti: चंबा-कांगड़ा के युवा हो जाएं तैयार, 11 से पालमपुर में होगी सेना भर्ती
प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले के पात्र उम्मीदवारों के लिए 11 सितंबर से पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और स्वचालित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले के पात्र उम्मीदवारों के लिए 11 सितंबर से पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और स्वचालित है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का पूर्ण विवरण एकत्रित किया जाता है। किसी भी भर्ती में डाटा के विवरण को बारीकी से जांचा जाता है। उम्मीदवारों की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज पेश किया तो वह केवल इस एक भर्ती से नहीं, बल्कि आगे की भी भर्ती में भी अयोग्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भर्ती में उम्मीदवार का संग्रहीत किया गया संपूर्ण डाटा स्वचालित तरीके से जांचा जाता है। यदि कोई उम्मीदवार अपनी जन्म तिथि, नाम और पता बदलते हैं तो वह भर्ती प्रक्रिया के दौरान पकडे़ जाते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वह अपने आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और हिमाचल अधिवास प्रमाण पत्र के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी न करें।
अग्निपथ भर्ती योजना : पांचवें दिन 566 ने पार की दौड़ की बाधा
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत सुजानपुर टीहरा के मैदान में चल रही अग्निपथ भर्ती के पांचवें दिन 2,742 में से 2,228 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। इनमें से 566 अभ्यर्थियों ने दौड़ उत्तीर्ण कर ली है। पांच दिनों में 2350 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर ली है।
पांचवें दिन जिला ऊना की हरोली और हमीरपुर की सुजानपुर टीहरा व गलोड़ तहसील के 2,742 युवा बुलाए गए थे। छठे दिन भर्ती के लिए जिला हमीरपुर की नादौन, बड़सर और टौणी देवी तहसील के 2,924 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि पांचवें दिन 566 ने दौड़ उत्तीर्ण कर ली है।