फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth locked Bhatkidhar Panchayat Office in Seraj Mandi Himachal Pradesh

Mandi News: भाटकीधार में गोलमाल का आरोप, युवाओं ने जड़ा पंचायत कार्यालय में ताला

Sat, 11 Nov 2023 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Nov 2023 07:28 PM IST
सार

आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि इस पंचायत का प्रधान स्वयं बीपीएल में है। उनका आरोप है कि पंचायत में तीन वर्षों में ही लगभग डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये की धांधली हुई है।

विज्ञापन
Youth locked Bhatkidhar Panchayat Office in Seraj Mandi Himachal Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिराज क्षेत्र की भाटकीधार पंचायत कार्यालय में कुछ युवाओं ने गोलमाल का आरोप लगाते हुए ताला जड़ दिया। पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर पंचायत सचिव की शिकायत पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सचिव तेज सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि बीते दिन सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित ग्राम सभा की पूर्व में स्थगित बैठक का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


सचिव के अनुसार जैसे ही बैठक की कार्यवाही शुरू की गई तो तुलेश कुमार, विवान राठौर, चेतराम, सूरजमन्नी, दीप कुमार और यशपाल बैठक हाल में आए। उन्होंने चार घंटे तक पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों को सरकारी कार्य करने से रोका। हुड़दंग मचाने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सचिव के अनुसार हुड़दंग के कारण उनकी बैठक की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद उन्हें पंचायत का कार्यालय बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


पंचायत सचिव ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इन लोगों ने पंचायत द्वारा कार्यालय को ताला लगाने के बाद दरवाजे पर अपना ताला जड़ दिया। उधर, आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि इस पंचायत का प्रधान स्वयं बीपीएल में है। उनका आरोप है कि पंचायत में तीन वर्षों में ही लगभग डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये की धांधली हुई है। कहा कि अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि इस विषय पर पूछने पर टाल-मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब तक पंचायत प्रतिनिधि इस्तीफा नहीं देते और इस धांधली की जमीनी स्तर पर जांच नहीं होती, तब तक यह ताला लगा रहेगा। वहीं, पंचायत प्रधान लीला देवी ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बयान दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल पूरी होने पर कुछ कहा जा सकता है।


पुलिस ने ताला तोड़ कब्जे में लिया, युवाओं ने फिर लगा दिया
शनिवार को जंजैहली पुलिस भाटकीधार पंचायत पहुंची और वहां पंचायत कार्यालय में लगाया गया अतिरिक्त ताला तोड़कर उसे जब्त कर लिया है। इस बीच तुलेश और उसकी टीम पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां पुलिस और तुलेश व अन्य लोगों के बीच काफी बहसबाजी हुई। तुलेश ने पुलिस को साफ कहा कि जितने ताले तोड़ने तोड़ दो, वह फिर लगाएंगे। पुलिस के जाने के बाद तुलेश ने फिर पंचायत घर में ताला जड़ दिया। हालांकि देर शाम पुलिस और युवाओं के बीच आपसी बातचीत में तय किया गया कि 15 नवंबर तक कोई तालाबंदी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed