फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Killed in Road Accident at Sirmaur.

शादी से एक माह पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 10 Apr 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर) Updated Mon, 10 Apr 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
Youth Killed in Road Accident at Sirmaur.

कहते हैं होनी बलवान है। होनी के आगे किसी की नहीं चलती। ऐसी ही एक हृदय विदारक घटना हिमाचल के सिरमौर में पेश आई। यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पांवटा-सतौन सड़क मार्ग पर नारीवाला के पास हुआ।

विज्ञापन


यहां शनिवार मध्य रात्रि एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का आठ मई को विवाह होना निश्चित हुआ था लेकिन उससे पहले ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक संजीव कुमार गोंदपुर की किसी औद्योगिक इकाई में कार्य करता था। मूल रूप से वह नाहन के समीप चबाहा गांव का निवासी था। पिछले कुछ अरसे से वह सतौन में रह रहे थे। रात करीब दो बजे नारीवाला के समीप उसका बाइक एक ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में युवक का सिर गाड़ी के डाले से टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पावटा में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया जिसके बाद नाहन के समीप चबाहा गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवक घर का इकलौता बेटा था, जबकि चार बहनें हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है।

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सेहरा बांध निकलनी थी बारात, उठ गई अर्थी

Youth Killed in Road Accident at Sirmaur.

उधर नौजवान युवक की मौत से मां गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले युवक के पिता की भी मृत्यु हो गई थी। आठ मई को उसकी शादी होनी थी। परिवार के लोग उसकी तैयारियों में जुटे थे लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

पति के जाने के बाद बेटे की शादी का सपना संजोकर बैठी मां की तो मानों खुशी का ठिकाना ही नहीं था लेकिन विधाता ने कुछ और ही होनी लिखी थी। इस हादसे ने मां को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है। वह अपनी सुधबुध खो बैठी है, जबकि तीन विवाहित बहनों का इकलौता भाई भी अब इस दुनिया में नहीं रहा।

जहां उसका विवाह होना था, वहां पर भी लोग गमगीन है। मंगेतर को भी शादी से पहले ही मंगेतर के गुजरने से गहरा आघात पहुंचा है। युवक के परिवार वालों ने शादी के लिए जो सपने संजोए थे वह सब अधूरे रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed